{"_id":"5e3b1a308ebc3ee5ef11419b","slug":"corona-virus-thermal-scanning-of-186-passengers-at-mohali-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: मोहाली एयरपोर्ट पर विदेश से आए 186 यात्रियों की हुई थर्मल स्कैनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: मोहाली एयरपोर्ट पर विदेश से आए 186 यात्रियों की हुई थर्मल स्कैनिंग
Thu, 06 Feb 2020 01:41 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 06 Feb 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार की ओर से सेहत विभाग को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। बुधवार को जिला सेहत विभाग की टीम ने मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विदेश से आए यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग की, जिसमें सेहत विभाग की टीम ने बुधवार को 186 यात्रियों को इस स्कैनिंग के जरिये जांच करके जाने दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा जिन 10 लोगों के ब्लड सैंपल जांच के लिए पुणे भेजे गए थे, अभी तक उनकी रिपोर्ट नहीं आई है। इधर, सीधे तौर पर चीन या वाया चीन हवाई यात्रा करने वाले जिले के लोगों की संख्या 15 हो गई है। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह की अगुवाई में मेडिकल टीम ने मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विदेश से आए यात्रियों की जांच की।
विज्ञापन
बुधवार को शारजाह से आए 186 मुसाफिरों की थर्मल स्कैनिंग की गई। इस अवसर पर सिविल सर्जन ने बताया कि चीन से आने वाले या वाया चीन होकर हवाई यात्रा करने वालों सहित चीन के लोगों या वहां से यात्रा करके वापस लौटे लोगों के संपर्क में आने वालों को 28 दिन के लिए डॉक्टरों की निगरानी में रखा जा रहा है।
विज्ञापन
इसके लिए सेहत विभाग को पहले ही सुरक्षा के मद्देनजर अलर्ट जारी किया हुआ है। उन्होंने बताया कि चीन या वाया चीन यात्रा करने वाले 4 और संदिग्ध लोग सामने आए हैं। जिन्हें निगरानी में रखा गया है। हालांकि इनमें से किसी को भी खांसी, बुखार या सांस में तक्लीफ जैसी समस्या नहीं है।
उन्होंने बताया कि नई गाईडलाइन के बाद अब सिर्फ उन्हीं लोगों के ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे जिनमें किसी तरह की समस्या नजर आएगी। डॉ. मनजीत सिंह ने कहा कि सेहत विभाग इस वायरस के खतरे से निपटने के लिए पहले से ही पूरी तरह तैयार है। सिविल सर्जन ने बैठक के बाद बताया कि जिले की सभी सरकारी सेहत संस्थाओं में आइसोलेशन रूम तैयार कर लिए गए हैं। इसके अलावा शहर के 4 बड़े प्राइवेट अस्पतालों को भी तैयार रहने की हिदायत दी जा चुकी है।