फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona virus stays in the air for two hours

हवा में दो घंटे रहता है कोरोना का वायरस

Wed, 06 Jan 2021 02:26 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Corona virus stays in the air for two hours
चंडीगढ़। अगर आप बिना मास्क घर से बाहर निकलते हैं तो सावधान हो जाएं। कोरोना वायरस हवा में दो घंटे से ज्यादा समय तक रह सकता है। यह दावा सीएसआईआर-सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्युलर बायोलॉजी (सीसीएमबी) तथा सीएसआईआर-इंस्टीट्यूट ऑफ माइक्रोबियल टेक्नोलॉजी (इमटेक) चंडीगढ़ ने एक अध्ययन में किया है।
विज्ञापन

अध्ययन के मुताबिक, जिन कमरों में कोरोना वायरस मरीजों ने ज्यादा समय बिताया, वहां वायरस हवा में दो घंटे से अधिक समय तक पाया गया और यह मरीजों के बैठने के स्थानों से दो मीटर से अधिक दूरी पर भी (हवा में) मिला है जबकि नॉन कोविड जगहों से लिए गए सैंपलों में वायरस नहीं मिला। इस दावे की पुष्टि के लिए वैज्ञानिकों ने हैदराबाद और मोहाली अस्पतालों से 64 से ज्यादा सैंपल लिए थे। वायरस की पुष्टि के लिए आरटी-पीसीआर पद्धति की मदद ली गई। इससे साफ है कि जब कोविड मरीज लंबे समय तक बंद कमरे में रहते हैं तो वायरस हवा में पाया जाता है। अध्ययन से पता चलता है कि संक्रमित व्यक्तियों का जल्द पता लगाना और उन्हें आइसोलेट करने से से संक्रमण पर रोक लगती है। इमटेक के निदेशक संजीव खोसला ने कहा, कोरोना रोकने में मास्क पहनना और सामाजिक दूरी सबसे अहम है। सीसीएमबी के निदेशक राकेश मिश्रा ने कहा कि यदि प्रभावित और अप्रभावित दोनों तरह के व्यक्ति मास्क पहनते हैं तो संचरण का जोखिम बहुत कम है।
विज्ञापन

बंद स्थानों में अधिक समय बिताना जोखिम भरा हो सकता है। संस्थान की सलाह है कि महानगरों/लोकल ट्रेनों या बसों में छोटी अवधि की यात्रा सुरक्षित है और लंबी यात्रा के लिए, जोखिम को कम करने के लिए यात्रा को भागों में तोड़ा जा सकता है। सार्वजनिक शौचालयों का उपयोग करते समय मास्क का उपयोग किया जाना चाहिए क्योंकि फ्लशिंग एरोसोल उत्पन्न करने की क्षमता होती है जो हवा में लंबे समय तक रह सकते हैं। मल में भी वायरस की आशंका होती है, ऐसे में जब कोई टायलेट इस्तेमाल करें तो उसके आधे घंटे बाद ही जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed