अमृतसरः श्री हरमंदिर साहिब आने वाले श्रद्धालुओं की स्क्रीनिंग शुरू, टुकड़ियों में कराए जा रहे दर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और सेहत विभाग की एक टीम ने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य प्रवेश द्वार पर श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग शुरू कर दी है। स्क्रीनिंग के बाद ही श्रद्धालुओं को सचखंड में प्रवेश की आज्ञा दी गई है। स्क्रीनिंग के कारण दूर-दराज से सचखंड में नतमस्तक होने आए बच्चों और बुजुर्ग श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लग गईं।
थर्मल स्क्रीनिंग के बाद श्रद्धालुओं को हाथ साफ करने के लिए सैनेटाइजर भी दिया जा रहा है। डॉक्टरों की टीम की सहायता के लिए तैनात एसजीपीसी अधिकारियों व कर्मचारियों ने मास्क बांधकर सेवा निभाई। कई श्रद्धालु पहले ही मास्क बांधकर अपनी स्क्रीनिंग करवा रहे। एसजीपीसी ने दर्शनी ड्योढ़ी में पहुंच रहे श्रद्धालुओं को हाथ साफ करने के लिए दोबारा सैनेटाइजर की व्यवस्था की गई है।
सचखंड के मुख्य द्वार से भीतर प्रवेश करने वाले श्रद्धालुओं को पवित्र परिक्रमा में स्थापित लाउड स्पीकर के माध्यम से कोरोना वायरस के बारे में जागरूक किया गया। श्रद्धालुओं को हिदायत दी गई की वह एक निर्धारित नियमों का पालन करें। आपस में दूरी बनाकर रखें। एक दूसरे को गले न लगाएं। संगत परिक्रमा के दर्शन करते समय एक पंक्ति में चले। एसजीपीसी ने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब की पवित्र परिक्रमा में श्रद्धालुओं के लिए बिछे कारपेट और कालीन भी उठा लिए हैं।
निर्धारित मापदंडों के अनुसार हो रही स्क्रीनिंग: डॉ. रूप सिंह
एसजीपीसी के मुख्य सचिव डॉ. रूप सिंह ने बताया कि एसजीपीसी की ओर से संचालित मेडिकल कॉलेज व सेहत विभाग की टीम श्रद्धालुओं की स्क्रीनिंग कर रही है। श्रद्धालुओं के सैनेटाइजर से हाथ साफ करवाए जा रहे हैं। सचखंड में आने वाले विदेशी पर्यटकों पर विशेष निगरानी के लिए मेडिकल टीम तैनात की गई है। एसजीपीसी सभी नियमों का पालन कर रही है ताकि सचखंड में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोई दुविधा पैदा न हो।
श्रद्धालु को खांसी-जुकाम की शिकायत होने पर डॉक्टरों को दें जानकारी: डॉ. शर्मा
सेहत विभाग की अधिकारी डॉ. जसप्रीत शर्मा ने बताया कि डॉक्टरों की एक टीम सचखंड में माथा टेकने आने वाले हर श्रद्धालु का तापमान जांच रही है। एसजीपीसी इस मामले में पूरा सहयोग कर रही है। सचखंड श्रद्धा का केंद्र है। यहां नतमस्तक होने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को रोका नहीं जा सकता। श्रद्धालुओं को इस बात के लिए जागरूक किया जा रहा है कि यदि उन्हें खांसी व जुकाम की शिकायत है तो वह डॉक्टरों को इसकी तुरंत जानकारी दें।