{"_id":"5e6494388ebc3eeb3a27a0d3","slug":"corona-virus-sample-testing-now-in-pgi-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनावायरस के संदिग्ध मरीजों के नमूनों की जांच अब पीजीआई में कराएं, चार घंटे में मिलेगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनावायरस के संदिग्ध मरीजों के नमूनों की जांच अब पीजीआई में कराएं, चार घंटे में मिलेगी रिपोर्ट
Sun, 08 Mar 2020 12:14 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई चंडीगढ़ में शनिवार से कोरोनावायरस के संदिग्ध मरीजों के नमूनों के जांच की सुविधा शुरू कर दी गई है। अब चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा से आने वाले संदिग्ध मरीजों के नमूनों की जांच यहीं होगी। जांच रिपोर्ट महज तीन से चार घंटे में मिल जाएगी। बता दें कि अब तक पीजीआई और अन्य अस्पतालों में भर्ती मरीजों के नमूने जांच के लिए दिल्ली स्थित एम्स भेजे जा रहे थे, जिसकी रिपोर्ट आने में 24 घंटे से ज्यादा का वक्त लग रहा था।
उधर, शनिवार को कोरोना का एक और संदिग्ध मरीज पीजीआई में भर्ती कराया गया। भर्ती होने वाला मरीज 33 वर्ष का है और जीरकपुर का रहने वाला है। वह कुछ दिन पहले ही सिंगापुर की यात्रा कर वापस लौटा है। जानकारी के अनुसार, मरीज के नमूने को जांच के लिए एम्स दिल्ली भेज दिया गया है। मरीज को सुबह भर्ती कराया गया था और नमूने को दोपहर में भेजा गया, तब तक पीजीआई में जांच की सुविधा शुरू नहीं हुई थी। अब यहां आने वाले सभी मरीजों के नमूनों की जांच यहीं हो सकेगी।
पीजीआई में भर्ती आर्मी से जुड़े एक मरीज की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कुछ और तैयारियां तेज कर दी हैं। केन्द्र सरकार की ओर से दिल्ली में शुक्रवार को आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में चंडीगढ़ के पांच डॉक्टरों को भेजा गया है। इनमें पीजीआई और जीएमसीएच के दो-दो और एक एपेडीमोलॉजिस्ट शामिल हैं। वहीं लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी एफएम के साथ ही चंडीगढ़ के सभी चौराहों पर संदेश प्रसारित कराए जा रहे हैं। मल्टीप्लेक्स में स्लाइड चलवाने के लिए भी वार्ता की जा रही है।