फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona Virus Positive Cases in Punjab

कोरोना: पंजाब में 14 पॉजिटिव केस, एक की हो चुकी मौत, सोमवार से 50 जगहों पर ही दौड़ेगी बस

Sat, 21 Mar 2020 04:48 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 21 Mar 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
Corona Virus Positive Cases in Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
पंजाब में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 11 और मरीजों की पुष्टि हो गई। इसके साथ ही पीड़ितों की संख्या अब 14 हो गई है, जिनमें से एक की मौत हो चुकी है। शनिवार को नवांशहर के पहले कोरोना पॉजिटिव मृतक के संपर्क में आए उसके परिवार के छह लोगों का टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। इन सभी को नवांशहर के सिविल अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया है। इनमें तीन पुरुष और तीन महिलाएं हैं।
विज्ञापन


अमृतसर में दूसरा कोरोना पॉजिटिव केस
19 मार्च को इंग्लैंड से अमृतसर पहुंचा 36 वर्षीय एक नौजवान कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। सरकारी मेडिकल कॉलेज स्थित इंफ्लुएंजा लैब की जांच में इसकी पुष्टि हुई है। मरीज गुरुनानक देव अस्पताल के आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती है। इसके साथ ही अमृतसर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या दो हो गई है। इससे पहले होशियारपुर निवासी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। वह भी गुरुनानक देव अस्पताल में ही उपचाराधीन है। यूके से आए इस युवक को एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग के दौरान खांसी जुकाम की वजह से आइसोलेट किया गया था।
विज्ञापन


इंफ्लुएंजा लैब में उसके गले से थ्रोट स्वैब सैंपल लेकर जांच की गई। पहले चरण के ईजीन टेस्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। पुष्टि के लिए दूसरे चरण का ओआरएफ वनबी और आरटीआरपी टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव ही आई। गुरु की वडाली क्षेत्र से संबंधित यह युवक अमृतसर में किसी के संपर्क में नहीं आया, क्योंकि उसे एयरपोर्ट से ही आइसोलेट कर दिया गया था। फिर भी स्वास्थ्य विभाग एहतियात के तौर पर गुरु की वडाली में रहने वाले उसके परिजनों की भी स्क्रीनिंग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


होशियारपुर के पाठी की रिपोर्ट पॉजिटिव
आइसोलेशन वार्ड में भर्ती होशियारपुर जिले के गांव मोरांवाली निवासी पाठी के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिविल सर्जन होशियारपुर डॉक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए पाठी जिला शहीद भगत सिंह नगर के गांव पठलावा के गुरुद्वारा साहिब में पाठी का काम करता है। वह वहां कोरोना के संदिग्ध मृतक, एक संत और गुरुद्वारा साहिब में रागी के संपर्क में आया था। ये तीनों ही इटली और जर्मनी से लौटे थे।

अकेले मोहाली में हो गए चार केस

वीआईपी शहर मोहाली में पहला केस, फेज-3ए में एक बुजुर्ग महिला (69) का है, जो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिली। महिला सात दिन पहले यूके से आई थी, जिसे प्रशासन ने शुक्रवार सुबह पुलिस की मदद से सिविल अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया था। महिला के खिलाफ गंभीर बीमारी की वजह से लोगों का जीवन खतरे में डालने की धारा जोड़कर केस दर्ज किया गया है।

दूसरा केस, एक 74 साल की बुजुर्ग महिला का है, जो उस महिला की बहन है, जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजीटिव आई थी। उसे फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये दोनों बहनें 13 मार्च को ही यूके से लौटी हैं।

तीसरा केस, 28 साल की युवती का है। वह लड़की मोहाली स्थित कंपनी में तैनात थी। उसे मोहाली के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह लड़की चंडीगढ़ निवासी उस लड़की की दोस्त है, जो कोरोना संक्रमित है और उसका इलाज चल रहा है।

चौथा केस, सेक्टर 69 की 42 साल की महिला है। वह 12 मार्च को यूके से आई थी। उसकी भी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। उसे सेक्टर 16 चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

नवांशहर निवासी संक्रमित की हो चुकी मौत

पंजाब के कोरोना संक्रमित मरीजों में से एक एसबीएस नगर (नवांशहर) निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो चुकी है। वह 7 मार्च को जर्मनी से इटली के रास्ते दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा था। उसी दिन वह अपने गांव में भी पहुंच गया था। वह पहले से ही मधुमेह और उच्च रक्तचाप का मरीज था। उसे घर में ही चिकित्सीय निगरानी में रखा गया था। लेकिन उसने दम तोड़ दिया था।

होशियारपुर निवासी की सेहत में सुधार
कोरोना पॉजिटिव होशियारपुर निवासी शख्स की हालत में काफी सुधार है। चार मार्च को इटली से आए इस शख्स की 9 मार्च को नेशनल वायरोलॉजी लैब पुणे से पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। दूसरी बार 19 मार्च को अमृतसर स्थित इंफ्लुएंजा लैब में जांच की गई जो पॉजिटिव आई। यह व्यक्ति इटली से अपने बेटे व पत्नी के साथ आया था। उसके बेटे और पत्नी की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव है।

चुनिंदा रूटों पर सोमवार से शुरू होगी बस सेवा

पंजाब सरकार द्वारा कुछ चुनिंदा रूटों पर चलाई जाने वाली बसें रविवार को नहीं चलेंगी। परिवहन मंत्री  रजिया सुल्ताना ने एक बयान जारी कर कहां है कि पंजाब रोडवेज, पनबस  और पीआरटीसी द्वारा संचालित की जाने वाली यह सेवा सोमवार से शुरू होगी। यह सेवा  50 चिन्हित किए गए मार्गों पर  सोमवार से चालू हो जाएंगी। उन्होंने विभाग को यह भी निर्देश दिए है कि चिन्हित रूटों पर संचालित की जानें वाली बसों को अच्छी तरह से कीटाणुरहित किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि बसों में 50 फीसदी से अधिक सीटें न भरी हों और यात्रियों के बीच उचित दूरी बनी रहे।

उन्होंने कहा कि बसों की संशोधित समयसारिणी को व्यापक रूप से बस स्टैंड और अन्य स्थानों पर जनता के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। परिवहन मंत्री ने यह भी कहा कि लोगों को गैर जरूरी यात्रा से बचना चाहिए या केवल आपात स्थिति के लिए ही घर से बाहर जाना चाहिए क्योंकि इससे घातक वायरस को रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि हालांकि यह कई लोगों, विशेष रूप से समाज के गरीब वर्गों के लिए एक असुविधा हो सकती है, लेकिन सभी लोगों की सुरक्षा के समग्र हित में और सभी नागरिकों को अच्छा स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए, ये समय की आवश्यकता है।

मोहाली के मंदिर दो अप्रैल तक के लिए बंद

कोरोना वायरस के चलते मोहाली के सारे मंदिर भक्तों के लिए दो अप्रैल तक बंद रहेंगे, हालांकि पुजारी पूजा पाठ नियमित रूप से करेंगे, लेकिन मंदिरों के अंदर श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति नहीं होगी। गेट बंद रहेंगे। यह फैसला शनिवार सुबह मंदिर कमेटियों और मंदिरों की केंद्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग में लिया गया।

पीएयू में 31 मार्च तक छुट्टी
कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार की तरफ से जारी हिदायतों को देखते पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में 31 मार्च तक छुट्टी कर दी गई है। यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार डॉ. राजिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि पीएयू और इससे संबंधित सभी बाहरी केंद्रों के अध्यापन और गैर अध्यापन से जुड़े सभी कर्मचारियों को छुट्टी के आदेश जारी कर दिए गए हैं। सभी मुलाजिमों को अपने हेड क्वार्टर पर हाजिर रहने के लिए कहा गया है, ताकी जरूरत पड़ने पर उन्हें तुरंत बुलाया जा सके। वहीं पीएयू के मुख्य कैंपस और बाहरी केंद्रों पर 31 मार्च तक बीज की दुकानों को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed