फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona virus in Chandigarh news updates: Canteen of PGI chandigarh closed

कोरोना वायरस: पीजीआई चंडीगढ़ की कैंटीन बंद, डॉक्टर, नर्स और तीमारदार भी परेशान

Thu, 26 Mar 2020 09:29 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 26 Mar 2020 09:29 AM IST
विज्ञापन
Corona virus in Chandigarh news updates: Canteen of PGI chandigarh closed
पीजीआई चंडीगढ़ - फोटो : फाइल फोटो

21 दिन के लॉकडाउन की पहली शुरुआत बहुत ही दिक्कत भरी रही है। बुधवार को पीजीआई की सभी कैंटीन बंद रही हैं। इसमें डॉक्टर, छात्रावास व अन्य सभी कैंटीन में ताले लगे रहे। इसमें पीजीआई में दाखिल मरीजों के अटेंडेंट, डॉक्टर, नर्सेज व अन्य लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। 

विज्ञापन


पीजीआई के डॉक्टरों ने बताया कि वे पूरे दिन मरीजों की सेवा में लगे रहे लेकिन उन्हें न तो चाय मिल पाई और न ही स्नैक्स। सबसे ज्यादा दिक्कत उन लोगों को आई, जिनके मरीज पीजीआई में दाखिल हैं। नर्सेज व अटेंडेंट का कहना है कि एक तो कैंटीन में सामान की सप्लाई नहीं हुई। दूसरा, कैंटीन में काम करने वाले लोगों को आने की अनुमति नहीं मिली। वे ठेकेदार के आदमी हैं। उनके पास पीजीआई की कोई आईडी भी नहीं है। ऐसे में पुलिस व चंडीगढ़ प्रशासन उन्हें कैसे पीजीआई तक आने देगी। इस बारे में पीजीआई प्रशासन को सोचना होगा।
विज्ञापन


कोरोना वार्ड में काम करने वाले लोगों को नहीं कर रहे होम क्वारंटीन
पीजीआई के कोरोना वार्ड में काम करने वाले लोगों का कहना है कि वे दिन रात संदिग्ध व पॉजिटिव मरीजों के साथ काम कर रहे हैं। ड्यूटी खत्म होने के बाद उन्हें घर भेजा जा रहा है, जबकि उन्हें हॉस्पिटल में ही होम क्वारंटीन करने की आवश्यकता है। हालांकि, वे पूरी तरह से सतर्कता बरत रहे हैं, मगर फिर भी वे चाहते हैं कि उन्हें घर न भेजा जाए, बल्कि अस्पताल में ही उनके रहने व खाने की व्यवस्था की जाए। ताकि वायरस के फैलने की गुंजाइश न रहे। यह भी आरोप लग रहे हैं कि वार्ड की नर्सेज को मास्क मिलने भी मुश्किलें आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed