फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona Virus Effect on Life in Punjab, Haryana and Chandigarh

कोरोनाः चंडीगढ़, पंजाब-हरियाणा में स्कूल-कॉलेज की छुट्टी, अटारी-वाघा बॉर्डर बंद, कार्यक्रम रद्द

Sat, 14 Mar 2020 01:18 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 14 Mar 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
Corona Virus Effect on Life in Punjab, Haryana and Chandigarh
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
कोरोना वायरस को चंडीगढ़ और हरियाणा में महामारी घोषित कर दिया गया है। पंजाब समेत तीनों राज्यों में जनजीवन पर इसका काफी असर पड़ रहा है। जान तो खतरे में है ही, प्रतिदिन का रुटीन भी डिस्टर्ब हो गया है। तीनों राज्यों में स्कूल-कॉलेज व शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं। लोगों से इकट्ठा न होने और एहतियात बरतने की अपील की गई है। हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए गए हैं। आयोजनों, कार्यक्रमों और समागमों पर भी रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


पंजाब सरकार ने कोरोना को पहले महामारी घोषित किया, लेकिन बाद में वह आदेश वापस ले लिया। उसके बाद अभी तक महामारी घोषित करने को लेकर कोई नया ऐलान नहीं किया गया है। जबकि हरियाणा में कोरोना को महामारी घोषित कर दिया और ऐसा करने वाला वह देश का पहला राज्य बन गया। चंडीगढ़ ने भी कोरोना को महामारी घोषित करने में देर नहीं लगाई। साथ ही माहमारी से जुड़े नियमों व निर्देशों को लागू करने के आदेश भी जारी किए गए।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में एहतियात बरतने के कड़े निर्देश

बोर्ड परीक्षाएं जारी रहेंगी, कक्षाएं नहीं लगेंगे
चंडीगढ़ प्रशासन ने सभी सरकारी व गैर सरकारी (एडेड और अन-एडेड) स्कूलों को 31 मार्च तक बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के साथ स्कूल की वार्षिक और मूल्यांकन परीक्षाओं पर इसका कोई विपरीत असर नहीं पड़ेगा।

हॉस्टल खाली करने-चेकअप कराने के निर्देश
शिक्षण संस्थानों में भी अब कक्षाएं नहीं लगेंगी। हॉस्टल खाली करने के निर्देश भी दे दिए गए हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी प्रबंधन सतर्क हो गया है। प्रबंधन की ओर से सभी छात्र-छात्राओं को सावधानी बरतने को कहा गया है। घर से वापस लौटने वाले हर छात्र-छात्रा को चेकअप कराने के निर्देश दिए गए हैं।

हाईकोर्ट में हर आने वाले की स्क्रीनिंग
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में आने वाले हर शख्स की स्क्रीनिंग करने के आदेश जारी किए गए हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए जस्टिस राजीव शर्मा ने स्क्रीनिंग करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर आदेश जारी किए। पांचों गेटों पर टीमें तैनात करके जांच की जा रही है।

संदिग्धों पर प्रशासन की कड़ी नजर
चंडीगढ़ प्रशासन कोरोना के संदिग्ध मरीजों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। आपको बता दें कि चंडीगढ़ में अभी तक कोरोना वायरस के 142 संदिग्ध मरीज मिले हैं, जिन पर प्रशासन नजर बनाए हुए है।

24 घंटे एंबुलेंस सुविधा
कोरोना रोगियों के परीक्षण और लाने ले जाने के लिए 24 घंटे एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। शहर के तीनों सरकारी अस्पतालों में आइसोलेशन बेड की भी व्यवस्था की गई है।

किसी भी जानकारी के लिए यहां करें फोन
चंडीगढ़ के लोगों के लिए कोरोना से संबंधित प्रश्नों के जवाब के लिए 24 घंटे एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। 9779558282 पर फोन करके लोग अपनी जिज्ञासा शांत कर सकते हैं।

जमाखोरी रोकने के लिए टीम का गठन
कोरोना से संबंधित किसी प्रकार की दवा, मास्क, सेनेटाइजर आदि की जमाखोरी न हो सके इसको लेकर टीम का गठन भी किया गया है। टीम में डीएसपी, ड्रग इंस्पेक्टर के साथ ही उपजिलाधिकारी को भी शामिल किया गया है।

हरियाणा सरकार ने की आदेशों की पालना की अपील

कोरोना वायरस के खतरे से निपटने को हरियाणा सरकार भी जुट गई है। सबसे पहले स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी बंद की गईं। रैलियों, धार्मिक कार्यक्रमों व खेलों में भीड़ जुटाने पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया। विद्यार्थी पहले से तय बोर्ड, वार्षिक व मूल्यांकन परीक्षा में ही भाग लेंगे। जिन बच्चों को खांसी व जुकाम की शिकायत है उन बच्चों को माता-पिता स्कूल न भेजें।

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि हर तीन दिनों में समीक्षा की जाएगी। 100 कैंप लगाकर आयुष विभाग मुफ्त दवाएं आवंटित करेगा। सरकार के रोक लगाने के बावजूद अगर कोई रैलियां या प्रतिबंधित कार्यक्रम करता है तो उस पर धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसमें छह माह की सजा या एक हजार रुपये जुर्माना व दोनों एक साथ किए जाने का भी प्रावधान है।

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने हर जिले में दो-दो स्पेशल एंबुलेंस का प्रबंध करने, आयुष विभाग द्वारा कैंप लगाकर जागरूकता फैलाने, प्रत्येक जिला को पास के मेडिकल कालेज, जिसमें वेंटिलेटर समेत सभी उपकरण मौजूद हों, से अटैच करने के निर्देश दिए हैं।

मंत्री विज ने बताया कि 12 मार्च तक कोरोना वायरस का हरियाणा में कोई भी मरीज नहीं है। इटली से आए कुछ नागरिक जो पॉजिटिव पाए गए हैं उनको गुरुग्राम में रखा गया है। हरियाणा में विदेश यात्रा से लौटे कुल 1754 व्यक्तियों को निगरानी में रखा गया है, जिनमें से 44 लोगों में लक्षण पाए जाने पर उनके सैंपल लिए गए। इनमें से 40 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई तथा 4 सैंपलों की रिपोर्ट आनी शेष है।

हरियाणा सरकार ने जिलों में हेल्पलाइन डेस्क 108 स्थापित की गई है जिस पर कोरोना वायरस बारे सूचना दी जा सकती है। कोरोना की जांच के लिए हरियाणा में पीजीआईएमएस रोहतक तथा बीपीएस खानपुर कलां मेडिकल कालेज में दो लैब चुनी गई हैं। इसके अलावा, हरियाणा में मरीजों के इलाज एवं निगरानी के लिए 298 आइसोलेशन वार्ड, जिसमें 1328 बेड बनाए गए हैं।

राज्य में क्वारंटाइन के लिए विभिन्न संस्थानों में 219 कमरे और 1040 बेड चिन्हित किए गए हैं। आयुष विभाग द्वारा 100 कैंप लगाकर लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ मुफ्त में दवाएं भी आवंटित की जाएंगी। सरकारी कार्यक्रमों में महानुभावों को अब बुके नहीं दे पाएंगे। प्रदेश सरकार ने बुके देने पर रोक लगा दी है। कागज में लिपटे चार फूल, किताब, पौधा या खादी का रूमाल ही भेंट करने की इजाजत रहेगी। पौधे को फूलों के गमले में देना होगा। इन वस्तुओं को प्लास्टिक में लपेटकर नहीं दे पाएंगे।

कोरोना के खौफ के चलते दिल्ली में होने वाली किसानों की महापंचायत भी टल गई है।  18 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर यह महापंचायत होनी थी। जिसमें देश भर से हजारों किसान नेताओं को इस महापंचायत में पहुंचना था और  आगे किसान आंदोलन की रणनीति तैयार करनी थी।
विज्ञापन

पंजाब सरकार भी कोरोना को लेकर सख्त, कई आदेश जारी

पंजाब सरकार ने कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों, कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज में 31 मार्च तक छुट्टियों का एलान कर दिया है। परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगी। पंजाब सरकार ने जिम, रेस्टोरेंट, क्लब ,सिनेमाघरों, शॉपिंग मॉल को भी 31 मार्च तक बंद कर दिया है।

प्रदेश में बाहर से आने वालों को मिलाकर 6061 लोग सर्विलांस पर रखे गए हैं। मंत्री बाजवा ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे एहतियाती कदम के तौर पर समय-समय पर साबुन से अच्ची तरह हाथ धोएं या अल्कोहल आधारित सेनेटाइजर से अच्छी तरह हाथ साफ करें। घरेलू नुस्खों से इलाज करने की बजाय विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह से दवा ली जाए।

पालतू और जंगली जानवरों के साथ असुरक्षित संपर्क से परहेज की सलाह देते हुए सिंगला ने कहा कि कोरोना के लक्षण दिखने पर पीड़ित को अकेला रखा जाए और तुरंत नजदीकी सरकारी सेहत संस्था से संपर्क किया जाए।

हेल्पलाइन 104 पर कर सकते हैं संपर्क
पंजाब सरकार की ओर से सेहत संबंधी जानकारी और सुझाव के लिए पहले ही स्थापित की गई हेल्पलाइन 104 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा नेशनल काल सेंटर 011-23978046 और स्टेट कंट्रोल रूम नंबर 88720-90029 व 0172-2920074 भी स्थापित किए गए हैं।

अटारी वाघा सीमा के रास्ते व्यापार बंद
अटारी-वाघा सीमा के रास्ते अफगानिस्तान और भारत के बीच होने वाले व्यापार शनिवार से बंद हो गया है। अफगानिस्तान से जितने भी माल के ट्रक भारत के लिए रवाना हुए, वह शनिवार शाम तक अटारी सड़क सीमा में स्थित आईसीपी में पहुंच जाएंगे। कोरोना वायरस का प्रभाव भारत-अफगानिस्तान के बीच होने वाले व्यापार पर भी पड़ा है। इसी बीच गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कोई कमी नहीं आई है।

आयोजनों पर लगाई गई रोक
पंजाब सरकार की तरफ से कोरोना वायरस सम्बन्धित जारी एडवायज़री को ध्यान में रखते हुए डीसी फतेहगढ़ साहिब ने आम खास बाग के क्राफ्ट मेले में 14 मार्च को पंजाबी मशहूर गायक तरसेम जस्सड़ का होने वाला शो तथा 15 मार्च को होने वाली सरताज नाइट मुलतवी कर दिए गए हैं। इससे सम्बन्धित टिकटें अगले शो के लिए इस्तेमाल की जा सकेंगी। शो की आगे वाली तारीख के बारे आम लोगों को मीडिया के द्वारा सूचित कर दिया जाएगा।

डेरा प्रमुखों से धार्मिक समागम मुलतवी करने की अपील
पंजाब में कोविड-19 के खतरे से निपटने के लिए शुक्रवार को स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा की अध्यक्षता में सात मंत्रियों के समूह (जीओएम) की मीटिंग हुई। राज्य में लोगों को एहतियातन उपायों और सावधानियों संबंधी जागरूक करने के लिए मंत्री समूह ने व्यापक मुहिम चलाने का फैसला किया है। डिप्टी कमिश्नरों को जनसभाओं आदि की मंजूरी न देने की हिदायत की गई है, वहीं धार्मिक नेताओं और डेरा प्रमुखों को भी अपने धार्मिक समागम को मुलतवी करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed