फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona Virus Chandigarh: Positive Reports of Patients

चंडीगढ़ में कोरोना के अब पांच मरीज, संक्रमित लोगों के घर पर चिपकाए पोस्टर, लिखा इनसे मिलने की कोशिश न करें

Sat, 21 Mar 2020 11:05 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 21 Mar 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus Chandigarh: Positive Reports of Patients
चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमित लोगों के घर पर लगाए गए पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ में कोरोना वायरस के अब तक कुल पांच मामलों की पुष्टि हो गई है। पहला मामला बुधवार को आया था, उसके 48 घंटे के अंदर चार अन्य मामले सामने आने से शहरवासियों में दहशत का माहौल है। बीते बुधवार को 23 वर्षीय युवती में कोरोना की पुष्टि होने के बाद उसके संपर्क में आए भाई, मां और कुक में भी शुक्रवार को कोरोना की पुष्टि हो गई। 

विज्ञापन


इसके अलावा एक अन्य महिला जो इंग्लैंड से आई है, उसमें भी कोरोना की पुष्टि हुई है। उधर, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने शुक्रवार को प्रशासन के अधिकारियों की एक आपात बैठक बुलाई। बैठक के बाद कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए गए, जिनमें प्रशासन ने अब 100 लोगों की बजाए 50 से ज्यादा लोगों के एक जगह एकत्र होने पर रोक लगा दी है। 
विज्ञापन


कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए पीजीआई सैटेलाइट सेंटर, संगरूर में सभी ओपीडी सेवाएं बंद कर दी गई हैं। प्रशासन की ओर से यह भी फैसला किया गया कि पेरीफेरी एरिया में नॉन कोरोना के केसों को देखने के लिए डॉक्टर भेजे जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एडवाइजर मनोज परिदा सभी नगर निगम के पार्षदों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों के साथ बैठक करेंगे और कोरोना से लड़ने के सुझाव लेंगे। इसके अलावा इमरजेंसी नंबर 112 जारी किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रशासक, प्रशासक के एडवाइजर, हेल्थ सेक्रेटरी, डीआईजी इत्यादि से स्थिति के बारे जानकारी ली।

पांचों संक्रमित मरीजों की हालत फिलहाल ठीक

एडवाइजर मनोज परिदा ने बताया कि शुक्रवार तक कुल पांच लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। सबसे पहला मामला लंदन से लौटी 23 वर्षीय युवती का बुधवार को सामने आया था। इस महिला के संपर्क में आने पर मां, भाई और कुक में भी कोरोना के वायरस पाए गए हैं।

युवती की मां, भाई और कुक को जीएमसीएच-32 के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है जबकि युवती के पिता और ड्राइवर का सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आया है। हालांकि इन दोनों को 14 दिनों के लिए घर में रहने के आदेश जारी किए गए हैं। एक अन्य महिला जो इंग्लैंड से वापस आकर सीधे पीजीआई पहुंची, उसमें भी कोरोना के वायरस पाए गए हैं। पांचों संक्रमित मरीजों की हालत फिलहाल ठीक है।

प्रशासन ने सभी तरह के कार्यक्रम किए रद्द
कोरोना वायरस के प्रभाव को रोकने के लिए प्रशासन ने शहर में सभी तरह के कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। जारी आदेशों के अनुसार, सभी तरह के सोशल, कल्चरल, स्पोर्ट्स, राजनीतिक, धार्मिक, अकादमिक और फैमिली गैदरिंग, जिसमें 50 या इससे ज्यादा लोग शामिल होते हैं, उस पर रोक लगा दी है। यह रोक 31 मार्च 2020 तक जारी रहेगा। एडवाइजर मनोज परिदा ने अपील की है कि बुजुर्ग और बच्चे घरों के अंदर ही रहें।

जो भी विदेश से लौटा, वह खुद जाकर कराएं जांच: एडवाइजर

एडवाइजर मनोज परिदा ने लोगों से अपील की है कि है कि जो भी व्यक्ति विदेश से लौटा है और अन्य संक्रमित लोगों या संदिग्ध लक्षणों वाले लोगों के संपर्क में आया है तो वह सीधे अस्पताल जाकर जांच कराए। चंडीगढ़ प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 112 जारी किया है। इस नंबर पर लोग उस व्यक्ति के बारे जानकारी दे सकते हैं, जो हाल ही में या बीते 15 दिन के दौरान विदेश से लौटा हो।

कोई मार्केट बंद नहीं की जाएगी: प्रशासन
प्रशासन ने शुक्रवार को भी यह स्पष्ट किया कि शहर की कोई भी मार्केट को बंद नहीं किया जाएगा। इसके अलावा प्रशासन ने किसी भी व्यावसायिक दुकान को बंद करने के आदेश जारी नहीं किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार, जरूरी सामान व वस्तुओं से जुड़ी दुकानों को बंद करने का फिलहाल कोई प्लान नहीं है। केमिस्ट, ग्रोसरी, मंडियां इत्यादि खुली रहेंगी। इसके अलावा यूटी प्रशासन के अधिकारियों की पूरी स्थिति को लेकर पंजाब और हरियाणा के अधिकारियों के साथ भी रोजाना बैठक होती रहेगी ताकि स्थिति कंट्रोल में रहे।

हेल्पलाइन नंबर जारी
कोरोना वायरस से संबंधित अगर कोई भी व्यक्ति जानकारी चाहता है तो उसे माईजीओवी कोरोना हेल्पडेस्क या व्हाट्सऐप नंबर 9013151515 या सेंट्रल हेल्पलाइन नंबर 011-239780462 या टोल फ्री नंबर 1075 या हेल्पलाइन नंबर 9779558282 पर संपर्क कर सकता है। 

कोरोना संक्रमित लोगों के घर के बाहर चिपकाए पोस्टर

कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के घरों के बाहर प्रशासन ने एक पोस्टर चिपकाया है। इन पोस्टरों पर संक्रमित व्यक्ति का नाम, घर में रहने वाले लोगों की संख्या को बताया गया है। इसके अलावा यह भी लिखा गया है कि इस घर में रहने वाले लोगों से मिलने की कोशिश न की जाए। पोस्टर में यह भी बताया गया है कि घर में रहने वाले सदस्यों को कब से कब तक घर में रहना है और अन्य लोगों से मिलने की भी कोशिश नहीं करनी है। 

विदेश से आए 55 लोग चिह्नित, सबके हाथों पर लगा स्टैंप
प्रशासन की ओर से गठित की गई दो टीमों ने शुक्रवार को विदेश से आए 55 लोगों को चिह्नित कर सभी के हाथों पर मुहर लगाने के साथ ही उन्हें 14 दिन तक घर से बाहर न निकलने की हिदायत जारी कर दी। घर से बाहर मिलने पर इनके खिलाफ प्रशासन कार्रवाई करेगा। विदेश आने वालों में सबसे ज्यादा कनाडा के लोग हैं।

प्रशासन की ओर से महामारी पर एतिहात बरतने के लिए कुछ टीमें बनाई गईं हैं। विदेश से आने वाले लोगों को चिह्नित करने के लिए बनाई गई टीम की जिम्मेदारी निगम के एडिशनल कमिश्नर अनिल गर्ग को टीम का नोडल ऑफिसर बनाया गया है। एक टीम का नेतृत्व इंफोर्समेंट विंग के इंस्पेक्टर डीपी सिंह और दूसरी टीम को नेतृत्व एसडीओ विजय कुमार को दिया गया है। 

दोनों टीमों ने पूरे दिन में सेक्टर 9, 15, 11, 35, 40, मिल्क कॉलोनी धनास में निरीक्षण किया। साथ ही 55 लोगों के हाथ पर सील लगाई। इससे पूर्व गुरुवार को भी 27 लोगों को चिह्नित कर 14 दिनों तक बाहर न निकलने को कहा गया था। टीम ने घर के सभी सदस्यों की भी पूरी जांच की जा रही है ताकि किसी भी स्तर पर कोई चूक न हो।

आज एयरपोर्ट से मिलेगी लिस्ट
नोडल ऑफिसर ने बताया कि शनिवार को मोहाली एयरपोर्ट से पूरी सूची उपलब्ध हो जाएगी। इसमें महामारी का प्रकोप बढ़ने के बाद जो भी लोग विदेश से बाहर आए हैं। उनकी जानकारी होगी। इसलिए शनिवार को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक टीम अपनी पहुंच बनाने का प्रयास करेगी, जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को चिह्नित किया जा सके। नोडल ऑफिसर ने बताया कि ज्यादातर लोग डर के कारण सामने नहीं आ रहे हैं। इसलिए उनसे भी अपील कर रहे हैं कि अपनी जानकारी स्वास्थ्य विभाग या प्रशासन को दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed