{"_id":"5e7651438ebc3e6fd43b51ea","slug":"corona-virus-240-people-from-abroad-marked-chandigarh-news-pkl370298825","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: चंडीगढ़ में विदेश से लौटे 240 लोग चिह्नित, घर से न निकलने के आदेश, गो एयर की सभी उड़ानें रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: चंडीगढ़ में विदेश से लौटे 240 लोग चिह्नित, घर से न निकलने के आदेश, गो एयर की सभी उड़ानें रद्द
Sat, 21 Mar 2020 11:09 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन की ओर से गठित पांच टीमों ने शनिवार को विदेश से आए 240 लोगों को चिह्नित किया। सभी केहाथों पर मुहर लगाने के साथ ही 14 दिन तक घर से बाहर न निकलने को कहा गया है। घर से बाहर मिलने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। विदेश से आने वालों में सबसे ज्यादा कनाडा व दुबई के लोग हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से भी चंडीगढ़ आने वाले 250 लोगों की सूची दी है, जो हाल ही में विदेश से लौटे हैं।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से महामारी पर एहतियात बरतने के लिए निगम ने पांच टीमें बनाई हैं। यह टीमें विदेश से आने वाले लोगों को चिह्नित करने के लिए बनाई हैं। टीम का नोडल ऑफिसर निगम के एडिशनल कमिश्नर अनिल गर्ग को बनाया गया है। पांच टीमों की कमान इनफोर्समेंट के सब इंस्पेक्टर डीपी सिंह, एसडीओ विजय बहादुर, जूनियर असिस्टेंट विवेक मेहता, फायरमैन जगदीप कंवर को दी गई है।
विज्ञापन
शनिवार को टीमों ने सेक्टर 48, 49, 41, 46, मनीमाजरा, 9, 10 के एरिया में चेकिंग की। इससे पूर्व शुक्रवार को 55 व वीरवार को भी 27 लोगों को चिह्नित कर 14 दिनों तक बाहर न निकलने को कहा गया था। टीम का कहना है कि ऐसे लोगों के घर के सभी सदस्यों की भी पूरी जांच की जा रही है ताकि किसी भी स्तर पर कोई चूक न हो।
विज्ञापन
‘जनता कर्फ्यू’ में शामिल हुई गो एयर और इंडिगो एयरलाइंस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से जनता कर्फ्यू के आह्वान पर चंडीगढ़ से एयरलाइन गो एयर ने अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। इसके साथ ही इंडिगो एयरलाइन ने भी अपनी उड़ानों को रद्द कर दिया है। पीएम के आह्वान में साथ देते हुए इंडिगो ने 4 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है।
इसमें चंडीगढ़-पटना, चंडीगढ़-नई दिल्ली, चंडीगढ़-अहमदाबाद और चंडीगढ़-गोवा की फ्लाइट को रद्द कर दिया है। एयरपोर्ट स्टाफ को फिलहाल कोई अवकाश नहीं दिया गया है। कुछ एयरलाइंस कंपनियों की उड़ानें अभी तक रद्द नहीं की गईं हैं। गौरतलब है कि सरकारी आदेश के अनुसार 22 मार्च से चंडीगढ़ से शारजाह जाने वाली उड़ान भी 31 मार्च तक के लिए रद्द कर दी जाएगी।