फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   corona vaccine reached chandigarh

चंडीगढ़ पहुंचा कोविशील्ड वैक्सीन का पहला स्टॉक, सेक्टर 16 के सरकारी अस्पताल में की गई स्टोर

Wed, 13 Jan 2021 02:09 AM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 13 Jan 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
corona vaccine reached chandigarh
चंडीगढ़ पहुंची कोरोना वैक्सीन। - फोटो : अमर उजाला

कोरोना टीकाकरण अभियान के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की पहली खेप मंगलवार दोपहर शहर पहुंच गई। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कौर कंग और जीएमएसएच-16 के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके नागपाल की देखरेख में कोविशील्ड वैक्सीन की 12 हजार खुराक जीएमएसएच-16 पहुंचाई गईं।

विज्ञापन


वैक्सीन की यह खेप हवाई मार्ग से दोपहर दो बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंची। इसके बाद वैक्सीन को एक विशेष वाहन के जरिए जीएमएसएच-16 तक पहुंचाया गया। जहां स्वास्थ्य निदेशक और जीएमएसएच-16 के चिकित्सा अधीक्षक की देखरेख में वैक्सीन को स्टोर में कोविड के वॉकिंग कूलर में रखा गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कौर कंग ने बताया कि 16 जनवरी से शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान के लिए केंद्र सरकार से कोविशील्ड वैक्सीन की 12 हजार खुराक शहर पहुंच गई हैं। उम्मीद है जल्द ही बाकी बची वैक्सीन भी शहर पहुंच जाएंगी। डॉ. कंग ने बताया कि वैक्सीन को वॉकिंग कूलर में 2 से 8 डिग्री सेल्सियस के तापमान में रखा गया है। 


31 जनवरी तक 10 दिन लगेगा टीका

कोरोना टीकाकरण के पहले चरण में शहर के स्वास्थ्यकर्मियों को कोविशील्ड का टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने 16 से 31 जनवरी तक कुल 10 दिन टीकाकरण करने का निर्णय लिया है। इस दौरान प्रत्येक दिन 100-100 स्वास्थ्यकर्मियों को शहर में अलग-अलग अस्पतालों में बनाए गए आठ टीकाकरण केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा।

कार्यक्रम के मुताबिक, टीकाकरण के लिए प्रतिदिन 8 घंटे का समय तय किया गया है। इस बीच अवकाश के दिन टीकाकरण नहीं होगा। डॉ. कंग ने लोगों से अपील की है कि वह खुद को सुरक्षित महसूस करते हुए टीकाकरण कराने पहुंचें क्योंकि स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण के लिए हर स्तर पर पुख्ता इंतजाम किए हैं। 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू होगा और पहला चरण 31 जनवरी तक चलेगा। 


5400 स्वास्थ्यकर्मियों के लिए आई वैक्सीन

डॉक्टर अमनदीप कंग ने बताया कि मंगलवार को वैक्सीन की जो 12 हजार खुराक प्राप्त हुई हैं, वह 5400 स्वास्थ्यकर्मियों को दी जाएंगी। इनमें उनकी दोनों खुराक के साथ ही 10 प्रतिशत नुकसान के मानक को भी जोड़ा गया है। 

सीसीटीवी से हो रही निगरानी
कोरोना वैक्सीन को जीएमएसएच-16 के वैक्सीन स्टोर में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा गया है। इस स्टोर के बाहर 24 घंटे के लिए सुरक्षाकर्मी की तैनाती भी कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग हर स्तर पर सुरक्षा के मानकों का पालन कर रहा है।

आठ केंद्रों पर होगा टीकाकरण, एक रहेगा आरक्षित

16 जनवरी से होने वाले टीकाकरण अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शहर में 9 केंद्र बनाए हैं। इनमें जीएमएसएच-16 में दो, जीएमसीएच-32 में दो, मनीमाजरा में एक, सेक्टर-22 में एक, सेक्टर-45 में एक और सेक्टर-49 में एक और पलसौरा के स्वास्थ्य केंद्र में एक केंद्र शामिल है। डॉक्टर कंग ने बताया कि इन केंद्रों में से आठ पर टीकाकरण होगा जबकि एक केंद्र आरक्षित रखा जाएगा। 



5 टीकाकरण और दो स्वास्थ्य अधिकारी रहेंगे हर केंद्र पर
डॉक्टर कंग ने बताया कि टीकाकरण के लिए बनाए गए प्रत्येक केंद्र पर पांच टीकाकरण अधिकारियों के साथ दो मेडिकल अफसरों की ड्यूटी लगाई है ताकि किसी भी स्तर पर कोई कमी होने की गुंजाइश न रहे। इसके साथ ही प्रत्येक केंद्र पर उच्च चिकित्सा अधिकारियों की टीम भी लगातार औचक निरीक्षण करती रहेगी।

दो केंद्रों से सजीव प्रसारण
टीकाकरण के दौरान शहर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बनाए गए 9 केंद्रों में से 2 का लाइव वेबकास्ट किया जाएगा। 16 जनवरी को देश में बनाए गए 5000 केंद्रों में से 60 का लाइव वेबकास्ट करके टीकाकरण का मंत्रालय द्वारा सीधा जायजा लिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने 2 केंद्रों में से जीएमएसएच 16 को एक केंद्र के रूप में चुना है लेकिन अभी दूसरे केंद्र का नाम तय नहीं किया गया है। 

स्वास्थ्य विभाग के 8830 और पीजीआई के 12 हजार कर्मचारियों को लगेगा टीका
16 जनवरी से शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग के 8830 और पीजीआई के 12,000 स्वास्थ्यकर्मियों का पंजीकरण किया जा चुका है। इन स्वास्थ्यकर्मियों का पहले टीकाकरण किया जाएगा। इन पंजीकृत स्वास्थ्यकर्मियों में से ही डेढ़ सौ से ज्यादा कर्मचारियों के साथ शहर में दो चरणों में ड्राई रन की प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed