फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona vaccination start from 77 places in Haryana from today

हरियाणा के 77 स्थानों पर आज से शुरू होगा कोरोना टीकाकरण, पीएम मोदी से लाइव जुड़ेंगे दो अस्पताल

Sat, 16 Jan 2021 01:53 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 16 Jan 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccination start from 77 places in Haryana from today
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में 3,000 टीकाकरण स्थलों पर डिजिटल रूप से कोविड-19 वैक्सीन रोल आउट के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। इसमें हरियाणा के 77 टीकाकरण स्थल शामिल हैं। यह जानकारी हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दी। विज ने बताया कि प्रधानमंत्री कोविड-19 वैक्सीन रोल आउट के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे, जिसमें देशभर में डिजिटल रूप से 60 टीकाकरण स्थलों के साथ दो तरफा कनेक्टिविटी होगी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री का संबोधन इन 60 टीकाकरण स्थलों पर लाइव होगा, जिनमें दो स्थल हरियाणा में हैं। हरियाणा में गुरुग्राम सरकारी प्राथमिक विद्यालय, वजीराबाद और सिविल डिस्पेंसरी, सेक्टर- 4 पंचकूला टीकाकरण स्थल पर प्रधानमंत्री का संबोधन लाइव होगा। इसके अलावा, राज्य के 75 टीकाकरण स्थलों पर प्रधानमंत्री के साथ एकतरफा कनेक्टिविटी होगी और उनका संबोधन सुन सकेंगे। 
विज्ञापन


प्रख्यात डॉक्टरों को लगेगी वैक्सीन
विज ने बताया कि हरियाणा के 67 लाख लोगों को वैक्सीन रोल आउट के दौरान टीका लगाया जाएगा। इसके अलावा प्रख्यात डॉक्टरों मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉ. नरेश त्रेहन, मेदांता अस्पताल में पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. सुशीला कटारिया, डीजीएचएस, हरियाणा के पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ एसबी कांबोज, केसीजीएमसीएच करनाल के निदेशक डॉ. जगदीश दूरेजा और करनाल, अंबाला व गुरुग्राम के सीएमओ को वैक्सीन लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एसीएस राजीव अरोड़ा ने कहा कि भारत सरकार द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों के अनुसार कोविड-19 वैक्सीन को क्रमिक रूप से हेल्थ केयर वर्कर्स से शुरू किया जाएगा, जिसमें श्रेणी 1 में हेल्थ केयर वर्कर्स का टीकाकरण किया जाएगा।

श्रेणी 2 में  नगरपालिका और स्वच्छता वर्कर्स, राज्य और केंद्रीय पुलिस बल, नागरिक सुरक्षा, सशस्त्र बल, राजस्व के फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया जाएगा। श्रेणी 3 में 50 वर्ष से अधिक आयु और 50 वर्ष की आयु से कम की आबादी, जिन्हें पहले से कोई बीमारी हो, को वैक्सीन दी जाएगी।

कोरोना से सात मरीजों की मौत
शुक्रवार को हरियाणा में कोरोना से सात मरीजों की मौत हो गई। इनमें कैथल, झज्जर, महेंद्रगढ़, यमुनानगर, रोहतक, हिसार और फरीदाबाद के एक- एक मरीज शामिल हैं। इसके अलावा, 161 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं, जबकि 236 मरीजों को ठीक होने पर अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया है। इस समय प्रदेश में मरीजों के ठीक होने की दर 98.06 है, जबकि मृत्यु दर 1.12 प्रतिशत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed