फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona update: 205 tested positive in Punjab and 84 new cases in Haryana

पंजाब में कोरोना से चार की मौत, 205 पॉजिटिव मिले, हरियाणा के इन सात जिलों में एक भी केस नहीं

Fri, 05 Feb 2021 09:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 05 Feb 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
Corona update: 205 tested positive in Punjab and 84 new cases in Haryana
कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के सात जिलों में कोरोना का एक भी केस नहीं मिला है, जबकि 13 जिले ऐसे हैं जहां पर संक्रमण मामलों की संख्या 10 से कम है। गुरुग्राम में 23 और पंचकूला में 18 केस मिले हैं। शुक्रवार को कोरोना से गुरुग्राम में एक मरीज की मौत हो गई है, जबकि कुल 84 नए केस मिले हैं।

विज्ञापन


इधर, ठीक होने पर 96 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इस समय प्रदेश में रिकवरी दर 98.52 और मृत्यु दर 1.13 प्रतिशत है। जिन जिलों में एक भी केस नहीं मिला है, उनमें चरखी दादरी, फतेहाबाद, पलपल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, हिसार और सोनीपत शामिल हैं। 
विज्ञापन


पंजाब में कोरोना से चार की मौत, 205 नए केस 
पंजाब में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से चार मरीजों की जान चली गई। वहीं, 205 नए केस मिले हैं। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अनुसार कोविड के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसके अलावा ठीक हुए नए मरीजों की संख्या 214 रही। एक मरीज को वेंटिलेटर पर रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को लुधियाना में 34, जालंधर में 26, पटियाला में 14, एसएएस नगर में 23, अमृतसर में 13, गुरदासपुर में 13, होशियारपुर में 10, कपूरथला में आठ, संगरूर में तीन, फाजिल्का में एक, फतेहगढ़ साहिब में चार, रोपड़ में दो, मुक्तसर में एक, फरीदकोट में पांच, तरनतारन में चार और एसबीएस नगर में 28 संक्रमित मिले हैं।

पंजाब में 3859 पुलिसवालों को लगा कोरोना का टीका
कोरोना टीकाकरण मुहिम के अंतर्गत चार दिन में टीका लगवाने वाले पंजाब पुलिस कर्मचारियों की कुल संख्या 3859 तक पहुंच गई है। राज्यभर में शुक्रवार को कुल 1900 पुलिसकर्मियों को टीका लगा है। एक दिन में 372 पुलिस कर्मचारियों को टीका लगवा कर लुधियाना पुलिस विभाग सबसे आगे रहा।


मुहिम के चौथे दिन टीका लगवाने वाले सीनियर अधिकारियों में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) कानून-व्यवस्था ईश्वर सिंह, पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) कानून-व्यवस्था अजय कुमार पांडे, विजिलेंस ब्यूरो के दो आईजीपी लक्ष्मी कांत यादव और विभुराज के अलावा चार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और चार कमांडेंट शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed