फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona update: 1193 new covid-19 cases in Haryana and 499 in Punjab

कोरोना: हरियाणा में 14 और मौतें, 1193 पॉजिटिव मिले, पंजाब में 23 ने दम तोड़ा, 499 नए मामले

Thu, 22 Oct 2020 12:07 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 22 Oct 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Corona update: 1193 new covid-19 cases in Haryana and 499 in Punjab
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

हरियाणा में कोरोना वायरस से 14 और संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है, जबकि 1193 नए मरीज सामने आए हैं। 1070 मरीज ठीक भी हुए हैं। संक्रमण की वजह से गुरुग्राम दो, पानीपत में एक, हिसार में तीन, पंचकूला में दो, झज्जर में एक, भिवानी में एक, यमुनानगर में दो, फतेहाबाद में एक व चरखी दादरी में एक मरीज की मौत हो गई है। 44 दिनों में अब मरीजों की संख्या दोगुनी हो रही है।

विज्ञापन


हरियाणा में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 153367 हो गई है, जिसमें 141506 मरीज ठीक हो गए हैं। 10187 मरीज अभी भी वायरस से ग्रस्त हैं। रिकवरी रेट 92.27 प्रतिशत पहुंच गई है। संक्रमण की दर 6.33 प्रतिशत है। संक्रमण से मृत्यु दर 1.09 प्रतिशत है। प्रदेश में स्वास्थ्य महकमे ने 181110 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस में रखा है। 5264 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश में अब तक इस संक्रमण से कुल 1674 मरीज दम तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन


हरियाणा में पिछले 24 घंटे में फरीदाबाद में 187, गुरुग्राम में 304, सोनीपत में 66, रेवाड़ी में 68, अंबाला में 25, रोहतक में 29, पानीपत में 23,  करनाल में 14, हिसार में 104, पलवल में 25, पंचकूला में 30, महेंद्रगढ़ में 41, झज्जर में 50, भिवानी में 46, कुरुक्षेत्र में 33, नूंह में 6, सिरसा में 36, यमुनानगर में 29, फतेहाबाद में 13, कैथल में 18, जींद में 29 व चरखी दादरी में 17 नए मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में कोरोना से 23 और की मौत, 499 नए मामले
पंजाब में कोरोना से मौतों के आंकड़ों में गिरावट का दौर जारी है। बुधवार को राज्य में कोरोना से 23 लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही सूबे में वायरस से मरने वालों की संख्या 4060 पहुंच गई है। इसके अलावा 499 नए मामले भी सामने आए हैं। राज्य में अब तक 129088 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक राज्य में संदिग्ध मामलों की संख्या 23,85,846 पहुंच गई है। जिनमें पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1,29,088 दर्ज की गई है। 1,20,220 लोग ठीक हो चुके हैं। सांस लेने में परेशानी होने पर 121 सक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 31 लोगों की हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया है। 


संक्रमण से मौतों के मामले में लुधियाना नंबर वन बना हुआ है। यहां अब तक सबसे ज्यादा 825 लोग संक्रमण से मौत का शिकार हो चुके हैं। जालंधर में 458 और पटियाला में 371 लोग कोरोना से दम तोड़ चुके हैं। बुधवार को बठिंडा में 4, लुधियाना में 4, अमृतसर, पटियाला में 3-3, जालंधर में 2, फरीदकोट, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, एसएएस नगर और संगरूर में 1-1 संक्रमित की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed