फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona Transition rate of Punjab started to decline 

अच्छी खबर: पंजाब में नीचे आया संक्रमण दर का ग्राफ, बंदिशों से दिखने लगा सुधार 

Sat, 15 May 2021 11:53 AM IST
निवेदिता वर्मा अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 15 May 2021 11:53 AM IST
सार

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से जूझ रहे पंजाब में कई पाबंदियां लागू हैं। इसका फायदा अब दिखने लगा है। 
 

विज्ञापन
Corona Transition rate of Punjab started to decline 
पंजाब में कोरोना - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोरोना संक्रमण को लेकर पंजाब के लिए काफी दिन बाद अच्छी खबर आई है। सरकार की बंदिशों से राज्य की संक्रमण दर में गिरावट शुरू हो गई है। चार दिन में 3.28 फीसदी की गिरावट हुई है। 10 मई को राज्य की संक्रमण दर 16.13 फीसदी दर्ज की गई थी, जो अब 12.85 फीसदी पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


संक्रमण की दूसरी लहर अभी तक पंजाब के लिए बेहद घातक सिद्ध हुई है। 15 फरवरी के बाद से लगातार हालात खराब हुए हैं। तीन महीने के दौरान राज्य में 11 हजार से अधिक लोग संक्रमण से मौत का शिकार हो चुके हैं। 
विज्ञापन



राज्य में अब तक 80 लाख से अधिक लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं। इनमें 4.75 फीसदी लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। सरकार ने टेस्टिंग की संख्या 25 हजार से बढ़ाकर 65 हजार से अधिक कर दी है। हालांकि अब राज्य में संक्रमण को लेकर हालात पहले से कुछ बेहतर होने लगे हैं। संक्रमण दर ग्राफ में भी अब गिरावट देखने को मिल रही है। विशेषज्ञ दर में आ रही गिरावट को अच्छा संकेत बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन जिलों में संक्रमण दर 20 फीसदी से अधिक 

पंजाब के तीन जिले ऐसे हैं जिनकी संक्रमण दर 20 प्रतिशत से अधिक है। इसमें मोहाली पहले नंबर पर है। यहां अभी तक औसतन 24 फीसदी से कम संक्रमण दर दर्ज नहीं की गई है। बठिंडा में 21 प्रतिशत और मानसा में 22 प्रतिशत दर्ज की गई है।


चार दिन में यह रही संक्रमण की दर 
     दिनांक            संक्रमण दर

     13 मई                12.85
     12 मई                13.51
     11 मई                15.03
     10 मई                16.13
 

पंजाब के लिए यह अच्छी खबर है। जिन जिलों में हालात ज्यादा खराब हैं अब सरकार को उन पर ज्यादा फोकस करने की आवश्यकता है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी हालात पर काबू पाना अत्यंत आवश्यक है। - डा. रमणीक सिंह बेदी, पूर्व अध्यक्ष, आईएमए, चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed