फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona: Seven killed in tricity, 971 infected

कोरोना : ट्राइसिटी में सात की मौत, 971 संक्रमित

Mon, 12 Apr 2021 02:07 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Corona: Seven killed in tricity, 971 infected
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में रविवार को कोरोना से जहां सात मरीजों की मौत की पुष्टि की गई, वहीं 971 नए संक्रमित मिले। मृतकों में से तीन चंडीगढ़ जबकि चार मोहाली के रहने वाले थे। वहीं, नए संक्रमितों में चंडीगढ़ के 402, मोहाली के 300 और पंचकूला के 269 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में रविवार को जिन तीन मरीजों की मौत की पुष्टि की गई, उनकी पहचान कजहेड़ी निवासी 46 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-41 निवासी 63 वर्षीय पुरुष और सेक्टर-45 निवासी 73 वर्षीय बुजुर्ग के रूप में हुई। चंडीगढ़ में रविवार को 3186 लोगों के नमूने जांच को लिए गए थे। इनमें से 402 संक्रमित मिले। इनमें सेक्टर-22 में 17 लोग संक्रमित मिले। वहीं, मनीमाजरा में 25, मौलीजागरां में 12, हल्लोमाजरा में 9, सेक्टर-63 में 8, सेक्टर-49 में 11, सेक्टर-45 में दस, सेक्टर-46 में 13, सेक्टर-41 में 11, सेक्टर-30 में 13, सेक्टर-15 में 14, सेक्टर-12 में 12 लोग मिले हैं। वहीं दूसरी ओर कोरोना को मात देकर 357 लोग अस्पतालों से घर पहुंचे हैं, उन्हें छुट्टी दे दी गई है। मालूम हो कि कोरोना से अब तक 399 लोगों की मौत हो चुकी है और 30743 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed