फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona Recovery Rate Report from Haryana

हरियाणाः कोरोना रिकवरी में गुड़गांव अव्वल और यमुनानगर निचले पायदान पर, पढ़ें विशेष रिपोर्ट

Tue, 18 Aug 2020 02:37 AM IST
खुशबू गोयल अमित गुप्ता, यमुनानगर(हरियाणा)
अमित गुप्ता, यमुनानगर(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 18 Aug 2020 02:37 AM IST
विज्ञापन
Corona Recovery Rate Report from Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर
हरियाणा प्रदेश में 46,410 कोरोना पॉजिटिव के मामले हैं। इसमें से 38,939 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। प्रदेश का 83.90 रिकवरी प्रतिशत है, जबकि प्रदेश भर में 6943 एक्टिव केस है। हरियाणा में 538 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें से 378 पुरुष है और 150 महिलाएं है। जबकि कोरोना को लेकर टिवनसिटी में मरीजों की रिकवरी प्रतिशत निचले पायदान पर है।
विज्ञापन


गुड़गांव 91.95 रिकवरी प्रतिशत के साथ पहले, फरीदाबाद 90.84 के साथ दूसरे व झज्जर 90.73 रिकवरी प्रतिशत के साथ तीसरे पायदान पर है। वहीं यमुनानगर की बात करें तो जुलाई माह से कोरोना के मामलों में इजाफा तो हुआ, मरीजों के मौतों का आंकड़ा भी बढ़ा है। रविवार तक 14 मौतों और 432 लोगों की 51.26 रिकवरी प्रतिशत के साथ प्रदेश में 21वें स्थान पर हैं। जबकि आखिरी पायदान पर 51.16 रिकवरी प्रतिशत के साथ 22वें स्थान पर है।  
विज्ञापन


16 दिनों में आए 422 पॉजिटिव केस
हरियाणा राज्य में कोरोना मामलों में इजाफा हो रहा है। अनलॉक-01 के बाद से कोरोना की चैन लगातार बढ़ रही है। टिवनसिटी में भी जून, जुलाई व अगस्त में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़ा है। यहीं नहीं मरीजों की मौत भी जुलाई व अगस्त माह में अधिक हुई है। जून माह में मात्र 124 केस थे। जुलाई में 329 पॉजिटिव केस आए थे। लेकिन, अगस्त माह के इन 16 दिनों में ही 422 केस मिले हैं। यहीं हालात रहे तो अगसत माह में यह आंकड़ा एक हजार से पार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ और चरखी दादरी में हुई एक-एक मौत

हरियाणा राज्य में महेंद्रगढ़ और चरखी दादरी में लगभग छह माह में कोरोना से एक-एक ही मौत हुई है। फरीदाबाद में 153 व गुड़गांव में 131 मौत हुई है। सोनीपत में 42, रेवाड़ी में 14, अंबाला में 21, रोहतक 24, पानीपत 34, करनाल 13, हिसार व पलवल में  10-10 मौतें हुई है। जबकि पंचकुला में 04, महेंद्रगढ़ में 01, झज्जर 13, भिवानी 08, कुरूक्षेत्र 14, नूह 12, सिरसा 09, यमुनानगर 14, फतेहबाद 04, कैथल 02 व जिंद में 06 मौतें हुई हैं।
 
हरियाणा के सभी जिलों का रिकवरी प्रतिशत
प्रदेशभर के जिलों में कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। इन जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों की मेहनत रंग लाई है। तो कही पर मेहनत के बाद भी मरीजों में रिकवरी का प्रतिशत बढ़ रहा है। यदि सभी जिलों द्वारा स्टेट को भेजी गए बुलेटिन पर नजर डाले तो फरीदाबाद में कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 90.84, गुड़गांव 91.85, सोनीपत 87.34, रेवाड़ी 84.06, अंबाला 84.97, रोहतक 78.65, पानीपत 66.09, करनाल 72.19, हिसार 92.08, पलवल 88.94, पंचकूला 61.70, महेंद्रगढ़ 72.85, झज्जर 90.73, भिवानी 88.32, कुरुक्षेत्र 63.04, नूह 87.82, सिरसा 51.16, यमुनानगर 51.26, फतेहबाद 69.57, कैथल 64.71, जींद 78.18 व चरखी दादरी में कोरोना रिकवरी प्रतिशत 64.65 है।
 
जांच की गति तेज होने से ही टिवनसिटी में मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है। मरीज ठीक होकर अपने घर भी जा रहे हैं। जिन लोगों की मौत जिले में हुई वह किसी न किसी बीमारी से पीड़ित रहे हैं। जिले सैंपल लेने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
- डॉ. विजय दहिया, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed