{"_id":"607c9d6d8ebc3ecf1f05be78","slug":"corona-patients-living-in-home-isolation-in-chandigarh-will-get-food-contact-on-9915711444-chandigarh-news-pkl410786965","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना आइसोलेशन में रह रहे कोरोना मरीजों को मुफ्त खाना पहुंचा रहे चावला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना आइसोलेशन में रह रहे कोरोना मरीजों को मुफ्त खाना पहुंचा रहे चावला
विज्ञापन
चंडीगढ़। उद्योगपति व पूर्व मनोनीत पार्षद एमपीएस चावला ने समाज के सामने इंसानियत की एक मिसाल पेश की है। वे और उनकी टीम होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना पॉजिटिव मरीज को दिन व रात का खाना पहुंचा रहे हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लोगों से आग्रह किया है कि यदि कोई कोरोना पॉजिटिव मरीज होम आइसोलेशन में है और खाना बनाने में असमर्थ है तो वह उनके नंबर पर संपर्क कर सकता है।
चावला का कहना है कि जो सक्षम है इस संकट के दौर में दूसरे लोगों की मदद करे। उनके औद्योगिक क्षेत्र फेज- 2 स्थित होटल के किचन में खाना तैयार किया जा रहा है। उनके मुताबिक दोपहर के खाना के लिए दोपहर 12 बजे तक और रात का खाना के लिए शाम छह बजे से पहले ऑर्डर करें। खाने में सब्जी, दाल, चपाती, चावल और सलाद दिया जा रहा है।
उनकी ओर से अब तक डेढ़ सौ लोगों को खाना मुहैया करवाया जा चुका है। कोई भी पॉजिटिव मरीज उनके फोन नंबर 99157-11444 पर व्हाटसएप पर ऑर्डर कर सकते हैं। आर्डर करने के साथ अपना नाम, मकान नंबर और सेक्टर भेजें। साथ ही अपना मोबाइल नंबर भी ताकि डिलीवरी ब्वाय आसानी से पता पर पहुंच सके। यह सेवा केवल चंडीगढ़ के लोगों के लिए ही शुरू किया गया है।