{"_id":"5f566fbe8ebc3e54a6503d8d","slug":"corona-investigation-center-conducted-crowded-areas-administrator-chandigarh-news-pkl387159260","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनाः भीड़भाड़ वाले इलाकों में नहीं होगी जांच, दो दिन में सेक्टर-11 से शिफ्ट होंगे टेस्टिंग सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनाः भीड़भाड़ वाले इलाकों में नहीं होगी जांच, दो दिन में सेक्टर-11 से शिफ्ट होंगे टेस्टिंग सेंटर
Tue, 08 Sep 2020 02:52 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ सेक्टर-11 मार्केट में पिछले कुछ महीनों से चल रहे कोरोना वायरस जांच केंद्रों को शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर ले जाया जाएगा। इस संबंध में चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने आदेश जारी कर दिए हैं। इन जांच केंद्रों के लिए प्रशासन ने शहर के विभिन्न हिस्सों में जगह तय की है।
आदेशों के अनुसार सेक्टर-11 की मार्केट में चल रहे कोरोना जांच केंद्रों को वीरवार तक सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड, सेक्टर-34 स्थित एग्जीबिशन ग्राउंड, सेक्टर-10 स्थित म्यूजियम के पास सेक्टर डिवाइडिंग रोड, आईटी पार्क, सेक्टर-42 और मनीमाजरा में शिफ्ट किया जाएगा। इस दौरान प्राइवेट लैब को सभी एहतियात बरतने के भी निर्देश दिए गए हैं।
मार्केट के व्यापारियों के विरोध के बाद प्रशासन ने जांच केंद्रों को दूसरी जगह शिफ्ट करने का फैसला लिया है। इससे पहले मार्केट में व्यापारियों ने इसके खिलाफ प्रदर्शन भी किया था। दरअसल, सोमवार को चंडीगढ़ व्यापार मंडल की अगुवाई में दुकानदारों ने प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा से मुलाकात की थी। इसमें व्यापार मंडल के चेयरमैन चरणजीव सिंह, मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान दिवाकर सहूंजा भी शामिल थे। इसके अलावा वार्ड पार्षद महेश इंद्र सिंह सिद्धू भी लैब के पदाधिकारियों के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन
मार्केट में रहती थी भीड़, कोरोना फैलने का था भय
सेक्टर-11 की जिस मार्केट में कोरोना के जांच केंद्र बनाए गए थे, वहां रोजाना काफी भीड़भाड़ रहती है। आसपास रहने वाले लोग इसी मार्केट में खरीदारी के लिए पहुंचते थे। इस वजह से यहां के दुकानदार मार्केट में कोरोना फैलने का अंदेशा जता रहे थे। पिछले सप्ताह ही सेक्टर-11 के दुकानदारों ने रोष प्रदर्शन किया था। व्यापारियों का कहना था कि यहां पर केंद्र होने से लोग टेस्टिंग के लिए आ रहे हैं।
इस कारण स्थानीय दुकानदारों में भी कोरोना फैलने का खतरा है। यही कारण है कि उन्होंने कम भीड़भाड़ वाली जगहों पर शिफ्ट करने की मांग की थी। मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान दिवाकर सहूंजा ने प्रशासन के फैसले का स्वागत करते कहा कि यह व्यापारियों की बड़ी जीत है, क्योंकि पिछले काफी दिनों से वे इसके खिलाफ संघर्ष कर रहे थे।