{"_id":"5f30043b8ebc3e3ca82e9a6b","slug":"corona-infected-escaped-from-sood-dharamshala-chandigarh-news-pkl3841323163","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में सूद धर्मशाला से रुड़की भाग निकला कोरोना संक्रमित मरीज, पुलिस ने दर्ज किया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में सूद धर्मशाला से रुड़की भाग निकला कोरोना संक्रमित मरीज, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Mon, 10 Aug 2020 11:22 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:22 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ सेक्टर-22 स्थित सूद धर्मशाला क्वारंटीन सेंटर से एक कोरोना मरीज के भागने से हड़कंप मच गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने रुड़की के गांव महियाराम से मरीज को दबोचकर उसको दोबारा क्वारंटीन कर दिया है।
सेक्टर-17 थाना पुलिस ने नोडल अधिकारी श्रेया की शिकायत पर आरोपी मोहम्मद आरिफ (25) के खिलाफ आईपीसी 269 और 270 के तहत मामला दर्जकर छानबीन में जुट गई गई है। पुलिस के अनुसार, मूलरूप से रुड़की के गांव महियाराम स्थित मकान नंबर 434/7 के रहने वाले मोहम्मद आरिफ बीते कुछ समय पहले पत्नी के साथ बेटे का पीजीआई में इलाज करवाने आया था।
इस दौरान आरिफ में कोरोना के लक्षण पाए जाने पर उसका सैंपल लिया गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर बीते 29 जुलाई को आरिफ को सेक्टर-22 स्थित सूद धर्मशाला में क्वारंटीन कर दिया गया जबकि पत्नी और बेटा वापस घर लौट गए। बीते 8 अगस्त को आरिफ को पीयू में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में रेफर किया जाना था।
विज्ञापन
सुबह जब अनाउसमेंट कर आरिफ को बुलाया गया तो वह क्वारंटीन सेंटर में नहीं था। काफी तलाश के बावजूद जब वहां पर आरिफ नहीं मिला तो हड़कंप मच गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर 22 चौकी इंचार्ज नवीन कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने आरिफ को रुड़की स्थित उसके मूल गांव महियाराम से दबोचकर उसे स्थानीय अस्पताल में क्वारंटीन करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।