फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona in Punjab: 50 death in Punjab due to corona virus, Punjab corona latest update

पंजाब में नहीं थम रहा कोरोना से मौत का सिलसिला, 50 की और मौत, अब तक 1453 की जान गई

Tue, 01 Sep 2020 01:42 AM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/पंजाब
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/पंजाब Published by: ajay kumar Updated Tue, 01 Sep 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Corona in Punjab: 50 death in Punjab due to corona virus, Punjab corona latest update
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण से पंजाब में मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को भी संक्रमण के कारण 50 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 1453 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। सोमवार को संक्रमण का विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे 1280 लोगों को डिस्चार्ज किया गया।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग से के अनुसार अमृतसर में पांच, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, गुरदासपुर, मोगा में एक-एक, होशियारपुर में पांच, जालंधर में तीन, कपूरथला में चार, लुधियाना में 18 और एसएएस नगर में 10 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो गई। सोमवार को राज्य भर में 16535 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें 1541 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 
विज्ञापन


जालंधर में 202, पटियाला में 180, अमृतसर में 118, एसएएस नगर में 102, बठिंडा में 231, गुरदासपुर में 75, फिरोजपुर में 42, मोगा में 23, होशियारपुर में 44, पठानकोट में 35, बरनाला में 58, फतेहगढ़ साहिब में 25, कपूरथला में 33, फरीदकोट में 32, तरनतारन में 5, रोपड़ में 16, फाजिल्का में 3 एसबीएस नगर में 11 और मनसा में 44 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

53992 लोग हो चुके हैं संक्रमित

स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 1062667 लोगों के सैंपल लिए हैं, जिसमें 53992 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। साथ ही संक्रमित 37027 लोग सही होकर घर वापस भेज दिए गए हैं। अभी राज्य में 15512 एक्टिव केस हैं।

मुक्तसर में 49 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि
मुक्तसर में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है। सिविल सर्जन डॉ. हरि नारायण ने बताया कि सोमवार को जिले में 49 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। कोरोना मरीजों में मुक्तसर में 16, जिला जेल में 17, मलोट में पांच, गिद्दड़बाहा में चार, फतेहपुर मनिया में एक, लंबी में तीन, बुट्टर शरीह में एक, कोटभाई में एक तथा बरीवाला में एक मरीज की पहचान हुई है। 

डॉ. सिंह ने बताया कि 31 अगस्त को 727 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है और 49 कोरोना के मरीज पाए गए हैं। अब भी 298 लोग कोरोना से पीड़ित हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को 32 लोगों ने कोरोना से जंग जीती है। 

संगरूर में कोरोना के 38 मामले आए
संगरूर संगरूर में सोमवार को 38 कोरोना संक्रमित मामले सामने आएं हैं। जिसके बाद अब जिले में 311 सक्रिय मामले हो गए हैं। नए मामलों में अहमदगढ़ में 7, अमरगढ़ में 1, भवानीगढ़ में 11, धूरी में 2, फतेहगढ़ पंजगराईयां 4, मालेरकोटला में 1, संगरूर में 3, शेरपुर में 5, सुनाम में 2 शामिल हैं। जबकि विभिन्न कोविड केयर सेंटर से 60 व्यक्तियों ने कोरोना को मात दी है।

पटियाला में कोरोना से तीन की मौत, 180 नए संक्रमित आए

पटियाला में सोमवार को कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 180 नए संक्रमित केस सामने आए। सिविल सर्जन डॉ. हरीश मल्होत्रा ने बताया कि आज आए संक्रमितों में 98 पटियाला शहर से हैं, जबकि दो समाना, 23 राजपुरा, आठ नाभा, चार पातड़ां, तीन सन्नौर और 42 विभिन्न गांवों से हैं। इनमें चार गर्भवती महिलाएं और एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। इस तरह से अब जिले में कुल केसों की गिनती 6333 हो गई है। वहीं मौतों की गिनती 166 हो गई है। 

लुधियाना में 24 की मौत
कोरोना से सोमवार को लुधियाना में 24 लोगों की मौत हो गई है। इनमें 18 लुधियाना, दो जालंधर, एक फिरोजपुर, एक कपूरथला, एक मोगा और यूपी निवासी शामिल हैं। जिले में अब तक 411 लोगों की मौत हो चुकी है। सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि सोमवार को लुधियाना में कुल 208 संक्रमित आए। इसमें से 183 लुधियाना और बाकी अन्य जिलों से संबंधित हैं। 

अब तक जिले में कोरोना के 10222 केस मिल चुके हैं। इसमें से 8079 लोग सेहतमंद होकर घर लौट चुके हैं। सोमवार को फ्लू कॉर्नर पर 67, संक्रमित मरीजों के संपर्क से 18, ओपीडी से 44, पुलिस मुलाजिम तीन, हेल्थकेयर वर्कर 6, गर्भवती महिलाएं छह और 39 केस को अभी ट्रेस किया जा रहा है। लुधियाना में कोरोना संक्रमण के अभी 1729 एक्टिव केस हैं।

अफवाहों पर ध्यान न दें लोग: डीसी
डीसी का कहना है कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं कि कोरोना संक्रमितों के अंग निकाल लिए जाते हैं। वहीं कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि एक कोरोना संक्रमित मरीज मिलने पर सरकार को तीन लाख रुपये मिलते हैं। इन अफवाहों के मद्देनजर रायकोट के पास दो गांवों के लोगों ने टेस्ट करवाने से मना कर दिया। डीसी वरिंदर शर्मा ने सोमवार को फेसबुक पेज पर लाइव होकर कहा कि अफवाहों पर गौर न करें। मरीजों के अस्पताल में देर से पहुंचने के कारण मौत की दर बढ़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed