{"_id":"5f6cbe768ebc3e53ca271857","slug":"corona-in-punjab-1793-fresh-covid-19-positive-cases-and-76-deaths-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में नहीं थम रहा कोरोना, 76 की और जान गई, 1793 नए पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में नहीं थम रहा कोरोना, 76 की और जान गई, 1793 नए पॉजिटिव मिले
Thu, 24 Sep 2020 09:15 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 24 Sep 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
पंजाब में कोरोना से मौतों के आंकड़ों में कोई गिरावट नहीं आ रही है। गुरुवार को राज्य में कोरोना संक्रमण से 76 लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही सूबे में अब तक वायरस से मरने वालों की संख्या 3066 हो गई है। इसके अलावा 1793 नए मामले भी सामने आए हैं। राज्य में अब तक 105220 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक पंजाब में संदिग्ध मामलों की संख्या 1682723 पहुंच गई है। इनमें पॉजिटिव मरीजों की संख्या 105220 दर्ज की गई है। 81475 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से मौतों के मामले में लुधियाना नंबर वन बना हुआ है। यहां अब तक सबसे ज्यादा 695 लोग संक्रमण से मौत का शिकार हो चुके हैं। जालंधर में अब तक 351 और पटियाला में 302 लोग संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
गुरुवार को कोरोना संक्रमण से एसएएस नगर में 9, बठिंडा में 8, जालंधर में 8, कपूरथला में 8, लुधियाना में 7, अमृतसर में 6, होशियारपुर में 6, गुरदासपुर में 5, रोपड़ में 5, पटियाला में 4, संगरूर में 4, फरीदकोट में 2, तरनतारन में 2, मनसा में 1 और एसबीएस नगर में 1 की मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी देखें- हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन