{"_id":"5f79717a8ebc3e5fab397f35","slug":"corona-in-punjab-1106-fresh-covid-19-positive-cases-and-61-deaths-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में कोरोना ने ली 61 और मरीजों की जान, 24 घंटे में 1106 नए पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में कोरोना ने ली 61 और मरीजों की जान, 24 घंटे में 1106 नए पॉजिटिव मिले
Sun, 04 Oct 2020 12:49 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 04 Oct 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में कोरोना से मौतों में कोई कमी नहीं आ रही है। शनिवार को राज्य में कोरोना से 61 लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही सूबे में वायरस से मरने वालों की संख्या 3562 पहुंच गई है। वहीं 1106 नए मामले भी सामने आए हैं। राज्य में अब तक 117319 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक पंजाब में संदिग्ध मामलों की संख्या 1928289 पहुंच गई है। जिनमें पॉजिटिव मरीजों की संख्या 117319 दर्ज की गई है। 99468 लोग ठीक हो चुके हैं। सांस लेने में परेशानी होने पर 338 संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 60 लोगों की हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया है।
विज्ञापन
मौतों के मामले में लुधियाना नंबर वन बना हुआ है। यहां अब तक सबसे ज्यादा 760 लोग संक्रमण से मौत का शिकार हो चुके हैं। जालंधर में 401 और पटियाला में 333 लोग संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं। शनिवार को 61 मौतों में अमृतसर में 14, बठिंडा में 2, फरीदकोट में 1, फतेहगढ़ साहिब में 1, फजिल्का में 3, फिरोजपुर में 2, गुरदासपुर में 2, होशियारपुर में 3, जालंधर में 5, कपूरथला में 5, लुधियाना में 10, मोगा में 1, एसबीएस नगर में 2, पटियाला में 5, रोपड़ में 1, संगरूर में 2 और तरनतारन में 2 शामिल हैं।
विज्ञापन