{"_id":"5fce8aecddc21013f5793a7f","slug":"corona-in-haryana-punjab-corona-update-haryana-corona-latest-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से मौत का सिलसिला जारी, पंजाब में 19 की जान गई, हरियाणा में 23 जिंदगी की जंग हारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से मौत का सिलसिला जारी, पंजाब में 19 की जान गई, हरियाणा में 23 जिंदगी की जंग हारे
Tue, 08 Dec 2020 01:35 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 08 Dec 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में कोरोना से मौतों के आंकड़ों में कोई गिरावट नहीं आ रही है। सोमवार को राज्य में कोरोना से 19 लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही सूबे में वायरस से मरने वालों की संख्या 4934 पहुंच गई है। इसके अलावा 620 नए मामले भी सामने आए हैं। राज्य में अब तक 156839 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक पंजाब में संदिग्ध मामलों की संख्या 3365119 पहुंच गई है। इनमें पॉजिटिव मरीजों की संख्या 156839 दर्ज की गई है। 144301 लोग ठीक हो चुके हैं। सांस लेने में परेशानी होने पर 168 संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 16 लोगों की हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया है।
विज्ञापन
संक्रमण से मौतों के मामले में लुधियाना पहले स्थान पर है। यहां अब तक सबसे ज्यादा 919 लोग संक्रमण से मौत का शिकार हो चुके हैं। जालंधर में 582 और पटियाला में 444 लोग संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं। सोमवार को अमृतसर में 4, फाजिल्का में 1, होशियारपुर में 3, जालंधर में 4, लुधियाना में 3, एसएएस नगर में 1, मुक्तसर में 1, पठानकोट में 1, पटियाला में 1 मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन
हरियाणा में 23 और मरीज हार गए कोरोना से जंग
हरियाणा में 23 और मरीज कोरोना से जंग हार गए हैं। मृत्यु दर लगातार बढ़ रही है और अब तक मरने वाले मरीजों का आंकड़ा 2611 हो गया है। संक्रमण से गुरुग्राम में दो, फरीदाबाद में तीन, सोनीपत में एक, हिसार में पांच, अंबाला में एक, रोहतक में दो, रेवाड़ी में तीन, पंचकूला में दो, झज्जर में दो, जींद में एक व नूहं में एक मरीज की मौत हो गई है। 331 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है।
उधर, हरियाणा में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 245288 हो गई है, जिसमें 230551 मरीज ठीक हो गए हैं। 12126 मरीज अभी भी वायरस से ग्रस्त हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 93.99 प्रतिशत पहुंच गई है। संक्रमण की दर घटकर 6.52 प्रतिशत है। मृत्यु दर भी 1.06 प्रतिशत है। प्रदेश में स्वास्थ्य महकमे ने एहतियातन 262254 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा गया है। 45080 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है।