कोरोना: मोहाली में तीन और चंडीगढ़ में एक मरीज की मौत, पहली बार संक्रमितों का आंकड़ा 300 पार
- मोहाली में 134 और चंडीगढ़ में मिले 91 नए मरीज
- मोहाली में मृतकों की संख्या 43, चंडीगढ़ में हुई 31
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्राइसिटी में कोरोना का कहर दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को पहली बार नए संक्रमितों की संख्या 300 के आंकड़े को पार कर गई। 335 नए संक्रमितों के मिलने से ट्राइसिटी में हड़कंप मच गया। इनमें मोहाली के 134, पंचकूला के 110 और चंडीगढ़ के 91 मरीज शामिल हैं। वहीं, चार और कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया, जिनमें मोहाली के तीन और चंडीगढ़ का एक मरीज शामिल है। तमाम प्रयासों के बावजूद संक्रमण पर लगाम न लगने से प्रशासनिक अफसरों के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी परेशान हैं।
मृतकों में मोहाली निवासी 41 और 44 वर्षीय दो व्यक्तियों के अलावा मोहाली के गांव पडियाला निवासी 53 वर्षीय के रूप में हुई है। मोहाली निवासी दोनों मरीज कई बीमारियों से पीड़ित थे। वहीं, चौथे मृतक की पहचान चंडीगढ़ सेक्टर-24 निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग के रूप में हुई है, जिनका इलाज पीजीआई में चल रहा था। कोरोना के कारण वह तनाव में थे और एक्यूट रेस्पिरेट्री डिस्ट्रेस सिंड्रोम से ग्रस्त थे। बुधवार को उनकी मौत हुई।
कोरोना से तीन लोगों की मौत, रिकॉर्ड 134 हुए नए शिकार, 178 मरीज हुए ठीक
मोहाली में बुधवार को रिकार्ड 134 नए कोरोना संक्रमित मिले, जो अब तक एक दिन में मिले मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। मोहाली के सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि जिन तीन लोगों की मौत हुई है, वह पहले से ही कई बीमारियों से पीड़ित थे। 134 नए संक्रमितों के मिलने के बाद मोहाली जिले में अब कोरोना पीड़ितों की संख्या 2138 पहुंच गई, जबकि 1173 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 922 सक्रिय हैं और 43 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इस दौरान रिकॉर्ड 178 लोग कोरोना को मात देकर तंदुरुस्त हुए हैं।
उधर, चंडीगढ़ में बुधवार को 91 नए पॉजिटिव केस के मिलने के बाद शहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 2396 हो गई है जबकि अब तक 31 मरीजों की जान जा चुकी है। इसके साथ ही 108 मरीज डिस्चार्ज किए गए। वहीं,88 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। शहर में जिन 91 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है उसमें पीजीआई कैंपस के 6 लोग शामिल है। पीजीआई में पॉजिटिव मिले मरीजों में 44 साल कि महिला 48 साल का पुरुष 16 साल का किशोर 46 साल का पुरुष 29 साल का युवक और 54 साल की महिला शामिल है। अन्य पॉजिटिव मरीज शहर के अलग अलग क्षेत्रों से हैं।
पंचकूला में एक दिन में सबसे ज्यादा 110 कोरोना पॉजिटिव मिले
पंचकूला में बुधवार को कोरोना के सबसे अधिक 110 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। इसकी पुष्टि पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने की है। उन्होंने बताया कि अभी तक के यह सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं।
उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि बुधवार को पंचकूला में 110 मामले पॉजिटिव आए। इनमें 26 बाहर के शामिल हैं। चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास से नौ और चंडीगढ़ के अन्य हिस्सों से नौ केस सामने आए हैं। वहीं कुरुक्षेत्र से दो, जीरकपुर से दो, मोहाली से एक, अंबाला से एक मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि पंचकूला के 86 मामले आए हैं।
इनमें सेक्टर 6, 7 व 17 में 3-3, पिंजौर व नानकपुर में 13-13, कालका में 24, सेक्टर 15 व 21 में 2-2, सेक्टर 4 में 6 व गांव मानक टाबरा में 4 मामले आए हैं। इसी प्रकार गांव कुंडी, सेक्टर 2, 10, 12, व 16, रायपुररानी, अभयपुर, कोट, इंदिरा कॉलोनी, बुढनपुर, राजीव कॉलोनी, औद्योगिक क्षेत्र व अमरावती में भी एक एक मामला पॉजिटिव आया है।
अब तक कुल 1313 मामले आए सामने
अब तक जिले में कुल 1313 मामले आए हैं जिनमें से 311 मामले बाहरी राज्यों के जिलों से संबंधित हैं। पंचकूला सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि कोरोना के केस में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। डीसी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बिना मास्क घर के बाहर नहीं निकलें। लोगों को घर से बाहर निकलते हुए सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना चाहिए।