{"_id":"5eb7186b8ebc3e90440d5a7e","slug":"corona-effect-excise-policy-extended-for-one-and-half-month-chandigarh-news-pkl37472078","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना इफेक्ट : फिर डेढ़ माह आगे बढ़ी एक्साइज पॉलिसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना इफेक्ट : फिर डेढ़ माह आगे बढ़ी एक्साइज पॉलिसी
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना वायरस के प्रभाव के चलते यूटी प्रशासन ने एक्साइज पॉलिसी 2019-20 को फिर से डेढ़ माह के लिए आगे बढ़ा दिया है। अब इस एक्साइज पॉलिसी के सभी प्रावधान 30 जून तक लागू रहेंगे। लिकर ठेकेदारों को इसके लिए 15 मई तक आवेदन करना होगा। इस संबंध में असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर आरके चौधरी ने बताया कि उन्होंने पॉलिसी को डेढ़ माह के लिए फिर से एक्सटेंड कर दिया है, क्योंकि लॉकडाउन में कई छूट मिलने के साथ ही शहर में शराब के ठेके खुल गए हैं, इसलिए प्रशासन ने ये फैसला लिया है, ताकि इससे संबंधित उनका कोई भी काम न रुके। लाइसेंस रिन्यू करवाने के लिए वेंडर 15 मई तक ऑनलाइन व विभाग के आफिस में मैनुअल आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा जिन वेंडर्स ने पहले अपने लाइसेंस रिन्यू नहीं करवाए थे, वह भी अपने 30 जून तक लाइसेंस रिन्यू करवा सकते हैं और उनके लिए 11 मई लास्ट डेट निर्धारित की गई है। इससे पहले प्रशासन ने एक्साइज पालिसी 1 अप्रैल से लेकर 15 मई तक बढ़ा दी थी, जो अवधि अब समाप्त होने जा रही है। यही कारण है कि इसे अब आगे एक्सटेंड कर दिया गया है।
बंद ठेकों की फीस पर फैसला नहीं
कोरोना संक्रमण को देेखते हुए मध्य मार्ग या रेड जोन एरिया में स्थित लगभग 12 शराब की दुकानों को बंद किया गया है। इससे लिकर ठेकेदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। संबंधित ठेकेदारों के द्वारा फीस माफ के लिए विभाग को कहा गया है, लेकिन विभाग के स्तर पर अभी इस पर कोई भी फैसला नहीं लिया गया है। बता दें कि विभाग ने एक्साइज पॉलिसी 2020- 21 को जारी तो कर दिया था। साथ ही इस पॉलिसी के तहत ठेकों की अलॉटमेंट करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी, लेकिन शहर में कोरोना वायरस के चलते यह सारा काम रुक गया था।