फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus positive cases in Chandigarh, Mohali and Chandigarh

पंचकूला और चंडीगढ़ में दिल्ली से आए दो व्यक्ति पॉजिटिव, मोहाली में एक साथ पांच नए मामले

Wed, 03 Jun 2020 09:27 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला/मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला/मोहाली Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 03 Jun 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus positive cases in Chandigarh, Mohali and Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ में दिल्ली के पटेल नगर निवासी एक 25 साल के युवक में बुधवार को कोरोना की पुष्टि हुई है। वह 22 मई को सेक्टर-21 में एक घर में काम कर रही अपनी मां से मिलने आया था। उसे 1 जून को गले मे खराश और बुखार की शिकायत हुई। इसके बाद उसने 2 जून को जीएमएसएच-16 में कोरोना की टेस्ट के लिए सैंपल दिया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं उसकी मां जहां नौकरी करती है, उस परिवार के तीन सदस्य और संपर्क में आए अन्य परिवार के दो सदस्यों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।

विज्ञापन


पंचकूला के सेक्टर-12 ए में 52 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव  
सेक्टर-12ए पंचकूला में दिल्ली का एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने दो दिन पूर्व 52 वर्षीय इस व्यक्ति के सैंपल लिए थे थे। बुधवार सुबह आई रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई है। सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि इस व्यक्ति के परिवार के छह सदस्यों के सैंपल लिए गए हैं और सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पंजाब में कोरोना से 47वीं मौत, 34 नए पॉजिटिव मिले, प्रदेश में 2376 कुल संक्रमित
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में इस व्यक्ति के संपर्क में आने वाले लोगों की भी पहचान की जा रही है। पंचकूला में भी संपर्क में आए लोगों की लिस्ट तैयार की जा रही है। सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि यह व्यक्ति सेक्टर- 12 ए में रुके थे। डॉ जसजीत कौर ने बताया कि इनका आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा है।

Trending Videos

मोहाली में फिर बढ़ने लगे मरीज, एक दिन में पांच पॉजिटिव केस

मोहाली में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। बुधवार को जिले में पांच नए पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एक स्वास्थ्य विभाग का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और एक गर्भवती महिला भी शामिल है। वहीं, अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 121 हो गई। जिनमें से 103 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जबकि तीन लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, अब एक्टिव मरीजों की संख्या 15 हो गई है। 

बुधवार को पॉजिटिव मिले लोगों में बनूड़ के गांव नंगल सलेमपुर का एक 40 वर्षीय व्यक्ति और 28 वर्षीय गर्भवती महिला शामिल है। जो कि बच्चे को जन्म देने से पहले ही पॉजिटिव पाई गई। जबकि दो केस जीरकपुर के बलटाना के हैं। इनमें एक 50 वर्षीय महिला और उसका 21 वर्षीय बेटा शामिल है। एक अन्य केस स्वास्थ्य केंद्र ढकौली में काम करने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मी का है। यह पहला मौका जब स्वास्थ्य विभाग का कोई कर्मचारी पॉजिटिव आया है। 

लांडरां/बनूड़: दो कोरोना मरीजों के संपर्क में आने वाले 24 परिवार क्वारंटीन
गांव नंगल सलेमपुर में पॉजिटिव पाया गया 40 वर्षीय व्यक्ति लॉकडाउन से पहले उत्तर प्रदेश गया था। वह 26 मई को ही वहां से लौटा है और अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ लंबे समय से इसी गांव में किराए के मकान में रह रहा है। वह लालड़ू में किसी फैक्ट्री में नौकरी करता है और उसकी पत्नी मजदूरी करती है। 

दूसरी पॉजिटव मरीज गर्भवती महिला है और उसका इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। उसका रूटीन में कोरोना टेस्ट किया गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी पुष्टि करते हुए अस्पताल की एसएमओ डॉ. हरप्रीत कौर ने कहा कि इन दोनों मरीजों के संपर्क में आने वाले 24 परिवारों को क्वारंटीन किया गया है और पूरा गांव सील कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed