फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona cases in Haryana doubling in nine days

हरियाणा में नौ दिन में दोगुने हो रहे कोरोना मामले, दिल्ली बॉर्डर पर जारी रहेगी सख्ती

Mon, 11 May 2020 02:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 11 May 2020 02:13 AM IST
विज्ञापन
Corona cases in Haryana doubling in nine days
कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala

हरियाणा में कोरोना के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कुल आंकड़ा 700 पार हो चुका है। 9 दिन में कोरोना के मामले दोगुने हो रहे हैं। सरकारी बुलेटिन के अनुसार प्रति दस लाख अभी प्रदेश में 2284 लोगों के कोरोना टेस्ट हो रहे हैं। मृत्यु दर 1.42 प्रतिशत है तो रिकवरी रेट 42.67 प्रतिशत है।

विज्ञापन


कोरोना पॉजिटिव मामलों का रेट 1.36 प्रतिशत है। 5234 लोगों की कोरोना जांच की रिपोर्ट का अभी इंतजार है। 56983 कुल टेस्ट कोरोना संदिग्धों के किए गए, जिनमें से 51046 टेस्ट निगेटिव पाए जा चुके हैं। 14466 लोगों को सरकार ने वर्तमान में सर्विलांस पर रखा हुआ है।
विज्ञापन


जारी रहेगी सख्ती
दूसरी तरफ, हरियाणा सरकार दिल्ली बॉर्डर पर फिलहाल कोई ढील नहीं देगी। किसी कर्मचारी या अन्य व्यक्ति को रोजाना आवागमन की अनुमति नहीं दी जाएगी। गृह मंत्री अनिल विज ने फिर साफ किया कि अभी दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर रियायत की उम्मीद न करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली की वजह से ही एनसीआर के गुरुग्राम, सोनीपत, फरीदाबाद और झज्जर जिलों में लगातार कोरोना कहर बरपा रहा है। रोज दर्जनों नए केस सामने आ रहे हैं। हमारी प्राथमिकता पहले अपने लोगों की जान बचाना है, जब जान बचेगी तभी तो दिल्ली के साथ कारोबार के बारे में सोचेंगे। जब हम बचेंगे ही नहीं तो कारोबार कैसे करेंगे।

 उन्होंने कहा कि जिस शहर में 100 से ज्यादा हॉटस्पॉट को चुके हैं। उस शहर से पहले अपने लोगों की जिंदगी बचाएंगे फिर जहान। बॉर्डर बंद करने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अपने कर्मचारियों को दिल्ली में ही रुकने को कह दिया है। 


ऐसे में बॉर्डर पर ढील देने की कोई जरूरत नही है। सोनीपत बॉर्डर मामले में दिल्ली हाइकोर्ट की ओर से हरियाणा सरकार को नोटिस मिला है। उसका जवाब तैयार किया जा रहा है, कोर्ट के समक्ष पिछले 10 दिनों के कोरोना के आंकड़े प्रस्तुत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed