फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Corona update : 341 new cases found in chandigarh 

कोरोना : चंडीगढ़ में बिगड़ रहे हालात, 341 नए संक्रमित आए सामने, एक की जान गई 

Sun, 04 Apr 2021 09:55 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 04 Apr 2021 09:55 PM IST
सार

  • चंडीगढ़ के कुछ सेक्टरों में हालात ज्यादा खराब
  • सेक्टर-44 में सर्वाधिक 22 केस आए, पिछले साल 16 सितंबर को आए थे कोरोना के 366 केस
  • एकांतवास में रखे गए 352 लोगों को ठीक होने पर मिली अस्पतालों से छुट्टी 
     

विज्ञापन
Chandigarh Corona update : 341 new cases found in chandigarh 
चंडीगढ़ में सेक्टर 22 में वैक्सीन लगवाने के बाद निरीक्षण कक्ष में बैठे लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में रविवार को कोरोना के 341 नए संक्रमित मिले, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। शहर के कुछ सेक्टरों में हालात ज्यादा खराब हो रहे हैं। सेक्टर-44 में सर्वाधिक 22 केस आए हैं। पिछले साल 16 सितंबर को कोरोना के 366 केस आए थे। वहीं, एकांतवास में रखे गए 352 लोगों के ठीक होने पर उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


कोरोना से सेक्टर-19 निवासी 52 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सर्वाधिक संक्रमितों में सेक्टर-44 में 22, मनीमाजरा में 14, सेक्टर-19 में 13, सेक्टर-27 में 13, सेक्टर-21 में 12, सेक्टर-38 में 12, सेक्टर-45 में 12, सेक्टर-41 में 10 केस आए हैं। इनके अलावा सेक्टर-4 में 6, सेक्टर-15 में 8, सेक्टर-22 में 9, सेक्टर-32 में 7 संक्रमित पाए गए हैं। 
विज्ञापन

 


बहलाना, दड़वा, धनास, हल्लोमाजरा, मलोया, किशनगढ़, पलसौरा, रामदरबार में भी लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। पिछले 24 घंटे में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 2738 नमूने लिए। बता दें कि कोरोना से अब तक 383 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 28194 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


आज यहां रहेंगी मोबाइल टीमें, करा लें कोरोना जांच
कोरोना जांच के लिए मोबाइल टीमें सोमवार को चंडीगढ़ बस स्टैंड सेक्टर-17, गवर्नमेंट होम साइंस कॉलेज सेक्टर-11, जीएमएसएच सेक्टर-22 सी, इंदिरा कॉलोनी, रेलवे स्टेशन, जीएमएसएसएस सेक्टर-15, जीएमएचएस सेक्टर-11, एचडब्ल्यूसी सेक्टर-8 में नमूने लेंगी।

पंचकूला-मोहाली के हाल

पंचकूला में रविवार को कोरोना से सेक्टर-7 की रहने वाली 53 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। वहीं, कोरोना संक्रमण के 313 नए संक्रमित सामने आए हैं। इसमें से 200 मामले पंचकूला के हैं। पंचकूला में कोरोना से अब तक 155 की मौत हो चुकी है। 

वहीं मोहाली में रविवार को कोरोना से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 329 लोग नए संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही अब जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 446 हो गई है। लगातार हो रही कोरोना संक्रमितों की मौत जिला प्रशासन के लिए सिरदर्दी बनी हुई।

इस स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पहले ही निजी अस्पतालों को आदेश दे चुका है कि उनके यहां कोई भी कोरोना मरीज गंभीर हालत में है तो इस बारे में तुरंत उन्हें सूचित करें। साथ ही जरूरत पड़ने पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सेहत विभाग के विशेषज्ञों से इस बारे में संपर्क करें, जिससे लोगों की हो रही मौतों के आंकड़े को कम किया जा सके।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed