फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coroanvirus, Lockdown, Public Health officer Consulted with Public on Hello Doctor Helpline

सैनिटाइजर से सब्जी व फल को धोने से शरीर को होगा नुकसान, छह सवालों के जवाब में बोले एक्सपर्ट...

Sat, 02 May 2020 12:16 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 02 May 2020 12:16 PM IST
विज्ञापन
Coroanvirus, Lockdown, Public Health officer Consulted with Public on Hello Doctor Helpline
फाइल फोटो
लॉकडाउन में लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए शुरू की गई अमर उजाला हेल्पलाइन में शुक्रवार को सवालों के जवाब दिए पीजीआई के स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के एडिशनल प्रोफेसर रविंद्रा खैवाल ने।
विज्ञापन


सवाल: क्या सैलून वालों से खतरा है। - राजेश, सेक्टर 19 पंचकूला
जवाब: खतरा है। भारत सरकार ने सिर्फ ग्रामीण इलाकों की सिंगल व्यक्ति वाले शॉप खोलने की इजाजत दी है, जहां एक समय पर एक ही व्यक्ति रह सकता हो। सैलून वाले को काफी एहतियात बरतनी होगी। हर व्यक्ति के बाल काटने व दाढ़ी बनाने के बाद उसे अपने औजार को कीटाणुनाशक से धोना होगा। ग्राहक को सैलून में जाने के दौरान मास्क लगवाना होगा। खांसी व जुकाम हो तो जाने से बचें।
विज्ञापन


सवाल: मेरा बेटा अस्पताल में ड्यूटी करता है। जब वह घर आता है तो हमें किन सावधानियों का पालन करना चाहिए है। - जगजीत सिंह, रामगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब: यदि बेटा हाई रिस्क जोन में काम करता है तो उसे वहीं रुकना चाहिए। लो रिस्क एरिया में काम करता है तो घर आने पर पहले अपने सारे कपड़े धोने के लिए डाल दे। हाथ-मुंह को अच्छी तरह से धोए। कोशिश करे कि वह घर पर भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे। तौलिया व खाने का सामान किसी के साथ शेयर न करे।

सवाल: क्या सब्जियों के साथ वायरस आ सकता है। सब्जियां खरीदते समय क्या सावधानी बरतें। - मीनाक्षी, चंडीगढ़
जवाब: अभी तक जो स्टडी आई हैं, उसके मुताबिक सब्जियों व फल के सतह से बीमारी नहीं फैल सकती। यदि फिर भी डर है तो खाने के सोडे व हल्के नमक वाले पानी से धो सकते हैं। कुछ लोग हैंड सैनिटाइजर व सर्फ से सब्जी को धो रहे हैं। यह हानिकारक है। इससे शरीर को नुकसान पहुंच सकता है।

सवाल: मैं अपनी कार से आता-जाता रहता हूं। क्या कार पर भी वायरस ठहर सकता है। - जगमीत, खरड़
जवाब: कार की स्टेयरिंग और कॉमन टच वाली सतह को सैनिटाइज करते रहे। कार के अंदर दो लोग से ज्यादा न बैठे।

सवाल: मास्क पहनने का सही तरीका क्या है।
जवाब : जब भी घर से बाहर निकले तो मास्क जरूर पहनें। यदि घर का बना मास्क पहन रहे हैं तो उसे पहनने के बाद धो लें। यूज एंड थ्रो वाले मास्क को फेंकने से पहले उसे किसी कीटाणुनाशक केमिकल में भिगो दें। उसके बाद उसे डस्टबिन में फेंक दें। मास्क को कभी सामने से मत छुएं। उसके तनी से उसे ठीक करें। जो रिसर्च आई हैं, उसके मुताबिक मास्क पर सबसे देर तक वायरस रहता है।

सवाल : क्या मच्छरों के काटने से भी कोविड फैल सकता है। - बलविंदर सेक्टर 29 चंडीगढ़
जवाब : मच्छरों के काटने से डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया फैलता है। आने वाले दिनों में मच्छरों से होने वाली बीमारियां बढ़ेंगी। ऐसे में एहतियात बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed