{"_id":"5f0cbb6a8ebc3e636a0b37c0","slug":"coroana-virus-whether-the-weekend-lockdown-will-take-place-city-spread-tomorrow-chandigarh-news-pkl3812415127","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में वीकेंड लॉकडाउन लगेगा या नहीं... कल होगा फैसला, कुछ अधिकारी इसके पक्ष में नहीं हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में वीकेंड लॉकडाउन लगेगा या नहीं... कल होगा फैसला, कुछ अधिकारी इसके पक्ष में नहीं हैं
Tue, 14 Jul 2020 11:42 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
बस का इतंजार करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पंजाब की तर्ज पर शहर में वीकेंड लॉकडाउन लगेगा या नहीं, इसका फैसला बुधवार को किया जाएगा। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने सोमवार को ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की।
बैठक में बदनौर ने डॉक्टरों से वीकेंड लॉकडाउन पर सलाह ली और फैसले को बुधवार को होने वाली बैठक तक टाल दिया। प्रशासक बीते कई दिनों से शहर में कोरोना वायरस के बढ़ रहे संक्रमण के चलते वीकेंड में लॉकडाउन लगाने की चेतावनी दे रहे हैं।
उनका कहना है कि शहर में बहुत से लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। ऐसे में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। स्थिति ऐसी ही रही तो वीकेंड में लॉकडाउन लगाना ही पड़ेगा। इस पर उन्होंने प्रशासन के कई अधिकारियों से बातचीत भी की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार प्रशासन के कुछ अधिकारी इसके पक्ष में नहीं है। प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पंजाब में भी वीकेंड पर लॉकडाउन लगाया हुआ है लेकिन उससे कोरोना वायरस के नए केसों में कोई कमी नहीं आई है। उन्होंने कहा कि वायरस का संक्रमण रोकना है तो लोगों को ज्यादा सावधानी बरतनी पड़ेगी।

Trending Videos
हर सेक्टर से आ रहे कोरोना के केस इसलिए अब होगी मैपिंग
शहर में बीते कुछ दिनों से कोरोना वायरस के मामले अलग-अलग सेक्टरों से सामने आ रहे हैं। ऐसे में प्रशासन की समस्याएं भी बढ़ गई हैं। पहले कोरोना वायरस के मामले कुछ ही जगह से आते थे, लेकिन अब केस लगभग हर सेक्टर से सामने आ रहे हैं। इसलिए अब प्रशासन संक्रमण का पता लगाने के लिए केसों की मैपिंग करेगा।
स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर डॉ. जी. दीवान ने बताया कि उन्होंने इसकी मनीमाजरा में शुरुआत कर दी है। बैठक में प्रशासक ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि उनके द्वारा किए जा रहे हाउस-टू-हाउस सर्वे में लोगों के आधार कार्ड का नंबर भी नोट किया जाए, ताकि प्रशासन के पास सभी की जानकारी हो।
प्रशासक ने मोहाली और पंचकूला को अपने बॉर्डर पर सख्ती बरतने के दिए निर्देश
समीक्षा बैठक में मोहाली के डीसी ने बताया कि उनके यहां वर्तमान में 115 एक्टिव केस है, जबकि पंचकूला के डीसी ने बताया कि वहां पर फिलहाल 32 कोरोना वायरस के एक्टिव केस है। इस पर प्रशासन बदनौर ने आदेश दिए कि दोनों जिलों की सीमा पर सख्ती बरती जाए, ताकि संक्रमण का फैलाव न हो।
इसके अलावा शहरभर में घूमने वाले वेंडर्स व पुलिस के कर्मचारियों की भी स्पेशल कैंप लगाकर स्क्रीनिंग की जानी चाहिए। बैठक में डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि शहर में एसडीएम, एसएचओ और आरडब्ल्यूए की ज्वाइंट टीम मिलकर बिना लक्षण वाले मरीजों की पहचान करने में लगे हैं।
रात में बेवजह घूमने पर 31 एफआईआर, 39 गिरफ्तार और 24 कारें सीज
बैठक में चंडीगढ़ के डीजीपी संजय बेनीवाल ने बताया कि पुलिस के जवान पीसीआर से एक स्पेशल ऑडियो अनाउंसमेंट कर रहे हैं, जिसमें कोरोना से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने नाइट कर्फ्यू के दौरान बेवजह घूम रहे लोगों पर सख्ती बरतते हुए 39 लोगों को गिरफ्तार किया है। कुल 31 एफआईआर दर्ज किए गए हैं, जबकि 24 कारों को सीज किया गया है। इसके अलावा मास्क नहीं पहनने पर 2500 लोगों के चालान काटे गए हैं।