फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coordination Committee supports 26th nationwide strike

कोआर्डिनेशन कमेटी ने देशव्यापी हड़ताल का किया समर्थन

Tue, 24 Nov 2020 09:51 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Coordination Committee supports 26th nationwide strike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीगढ़। कोआर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी इंप्लाइज एंड वर्कर्स की कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को हुई। सेक्टर-25 में बैठक की अध्यक्षता कमेटी के प्रधान सतिंदर सिंह ने की। बैठक में 26 नवंबर की देशव्यापी हड़ताल का समर्थन किया गया। कोआर्डिनेशन कमेटी ने 26 नवंबर को प्रशासन का पुतला फूंकने का फैसला लिया है।

बैठक में 10 दिसंबर को गवर्नर हाउस कूच करने की तैयारी का जायजा लिया गया। सभी विभागों के यूनियनों की तैयारियों पर संतुष्टि जताई गई। महासचिव राकेश कुमार, संरक्षक शाम लाल घावरी और चेयरमैन अनिल कुमार ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन कोरोना की आड़ में डीसी रेट नहीं बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि समान काम समान वेतन का फैसला लागू किया जाए। मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को पंजाब के तर्ज पर नौकरी दी जाए। बैठक में सतिंदर सिंह, राकेश कुमार, दलजीत सिंह, प्रेम सिंह, रविंदर सिंह, दविंदर सिंह, करम जीत सिंह, किशोरी लाल, वरिंदर सिंह बिष्ट, रजिंदर कुमार, हरिमोहन, सुखवंत सिंह, नरेंद्र सिंह, हरप्रीत सिंह, जसविंदर सिंह, मामराज, रघवीर सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed