फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cooker blast in Chandigarh government school

चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल में ब्लास्ट: मिड डे मील बनाते फटा कुकर, मची अफरा-तफरी, महिला कर्मचारी घायल

Mon, 05 May 2025 03:24 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 05 May 2025 03:24 PM IST
सार

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ के गवर्नमेंट स्कूल में धमाका हुआ है। घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। हादसे में एक महिला कर्मचारी घायल हुई है। घटना की जांच के लिए सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Cooker blast in Chandigarh government school
Blast - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वहां जोर का धमाका हो गया। यह धमाका उस समय हुआ जब स्कूल में बच्चों की कक्षाएं चल रही थी। धमाके की आवाज स्कूल स्टाफ में खलबली मच गई। इस हादसे में एक महिला कर्मचारी भी घायल हुई है। घटना सेक्टर-12 के गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल की है। 

विज्ञापन


सेक्टर-12 के सरकारी स्कूल की रसोई में बुधवार सुबह मिड डे मील तैयार किया जा रहा था। इस दौरान कुकर ब्लास्ट हो गया। कुकर फटने से मिड डे मील वर्कर महिला घायल हो गई। इसके बाद घायल महिला कर्मी बिमला को तुरंत सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। महिला का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


स्कूल निदेशक हरसुहिंदरपाल सिंह बराड़ ने बताया कि स्कूल प्रबंधकों की ओर से उन्हें इस हादसे की जानकारी मिली थी। सीसीटीवी कैमरे चेक करवा रहे हैं। इस मामले की जांच की जा रही है। कर्मचारियों की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में मिड डे मील कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने विभाग के प्रति विरोध जाहिर किया है। यूनियन की ओर से कई बार आग्रह किया जा चुका है लेकिन संज्ञान नहीं लिया गया। खाना बनाते वक्त कई बार कर्मचारियों के साथ ऐसे हादसे हो चुके हैं। यूनियन ने वीरवार को सेक्टर-20 मस्जिद ग्राउंड में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed