फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cooch Behar Trophy's second day in Bhubaneshwar, Sikkim piled on 170 runs, 143 for 2 wickets in Chandigarh

कूच बिहार ट्रॉफी का भुवनेश्वर में दूसरा दिन, सिक्कम 170 रनों पर ढेर, चंडीगढ़ के 2 विकेट पर 143

Sun, 05 Jan 2020 07:51 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
Cooch Behar Trophy's second day in Bhubaneshwar, Sikkim piled on 170 runs, 143 for 2 wickets in Chandigarh
कूच बिहार ट्रॉफी का भुवनेश्वर में दूसरा दिन
विज्ञापन

सिक्कम 170 रनाें पर ढेर, चंडीगढ़ के 2 विकेट पर 143
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। भुवनेश्वर में चंडीगढ़ और सिक्किम के बीच खेले जा रहे कूच बिहार ट्रॉफी मैच के दूसरे दिन रविवार को चंडीगढ़ की टीम ने सिक्किम को मात्र 170 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद चंडीगढ़ ने दो विकेट के नुकसान पर 143 रन जुटा लिये थे। इससे पहले चंडीगढ़ ने टॉस जीतकर सिक्किम को बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। इसके बाद उनकी शुरुआत निराशाजनक रही।
युवराज चौधरी ने राहुल कुमार को शून्य के स्कोर पर रन आउट किया। इसके बाद प्रणव और अरुण ने दूसरे विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी कर टीम को संकट से उबारा। अपना पहला मैच खेल रहे पृथ्वी लौटिया ने विकेटकीपर बल्लेबाज प्रणव को 56 के निजी स्कोर पर आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। इसके बाद सिक्किम का कोई बल्लेबाज ज्यादा समय तक क्रीज पर टिक नहीं पाया और मात्र 15 रनों के बीच टीम ने अपने 5 विकेट खो दिए। इस समय स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 104 हुआ। भीम (34) और संकल्प (33) दोनों बल्लेबाजों ने 58 रनों की साझेदारी ने टीम का स्कोर 150 के पार लगाया।
विज्ञापन

राज अंगद बावा और युवराज चौधरी ने पिछले बल्लेबाजों की पारी का अंत कर टीम को मात्र 170 रनों पर समेट दिया। युवराज चौधरी ने 40 रन देकर तीन विकेट चटकाए। मनदीप सिंह, पृथ्वी लौटिया और राज अंगद बावा ने 2-2 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके जवाब में अपनी पहली पारी खेलने उतरी चंडीगढ़ की टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 143 रन जुटा लिए हैं। कप्तान सूर्य नारायाण यादव नाबाद 47 रनों पर खेल रहें, जबकि चिरागवीर ढींढसा ने 47 और अनिरुद्ध टंडन ने 45 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed