{"_id":"62928872f745cf1af5265108","slug":"convocation-698-girl-students-obtained-degrees-chandigarh-news-pkl4520378127","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत समारोह : 698 छात्राओं ने हासिल की डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षांत समारोह : 698 छात्राओं ने हासिल की डिग्री
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह के बाद उत्साहित छात्राएं।
- फोटो : CHANDIGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-42 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज की ओर से शनिवार को सबरास सभागार में 34वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 698 छात्राओं को डिग्रियां भेंट की गईं। स्नातक और परास्नातक कोर्स की छात्राओं ने डिग्रियां हासिल कर अपने सपनों को पूरा किया। इस दौरान छात्राओं में खुशी का माहौल था। हर तरफ छात्राएं कॉलेज के आखिरी पलों को कैमरों में संजोती हुई दिखाई दीं।
कार्यक्रम के दौरान कॉलेज प्राचार्य डॉ. निशा अग्रवाल ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान एमिटी यूनिवर्सिटी, पंजाब के कुलपति प्रो. आरके कोहली मुख्यातिथि रहे। प्रो. कोहली ने छात्राओं को बधाई दी और उनकी उपलब्धियों के लिए सराहना की। कहा कि लीक से हटकर सोचें और समाज की बेहतरी के रूप में अपना योगदान देने की कोशिश करें। शिक्षा हमें सशक्त बनाने का एकमात्र साधन है इसलिए उपलब्ध ज्ञान का पूरा उपयोग करना चाहिए। छात्राओं को रचनात्मकता और पारंपरिक मूल्यों के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसके साथ ही कॉलेज के एलुमनी के तौर पर संस्थान से जुड़े रहकर इसके विकास में योगदान देने के लिए अपील की।
40 छात्राएं रोल ऑफ ऑनर से सम्मानित
कॉलेज में राजनिति विज्ञान, अंग्रेजी, लोक प्रशासन, प्राणीशास्त्र और वाणिज्य में परास्नातक कोर्स के लिए 219 छात्राओं, स्नातक कोर्स में बीकॉम, बीए, बीए ऑनर्स, बीएससी, बीएससी चिकित्सा, बीसीए की 479 छात्राओं को डिग्रियां भेंट की गई। वहीं, 40 छात्राओं को रोल ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। 15 छात्राओं को कॉलेज कलर का सम्मान दिया गया। कॉलेज की 88 छात्राओं ने पीयू के शीर्ष 10 पदों पर और 7 छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में टॉप किया है। टॉपर्स को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा बीकॉम और एमकॉम के टॉपर को प्रांशु अनमोल मेमोरियल नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।