फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Controversy regarding punjab cm and haryana governor during Air show on sukhna lake

एयर शो ने दिए दो विवाद: पंजाब सीएम भगवंत मान का न आना बना मुद्दा, हरियाणा गवर्नर के प्रोटोकॉल पर नाराजगी

Sun, 09 Oct 2022 01:58 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 09 Oct 2022 01:58 PM IST
सार

पंजाब के राज्यपाल को राष्ट्रपति के साथ बिठाया गया, लेकिन हरियाणा के राज्यपाल को एयरफोर्स के अधिकारी और उनकी पत्नी के बाद बिठाया गया। जबकि राष्ट्रपति सचिवालय के प्रोटोकाल के मुताबिक राज्य केराज्यपाल को चौथे नंबर पर रखा गया है।

विज्ञापन
Controversy regarding punjab cm and haryana governor during Air show on sukhna lake
एयर शो देखतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में शनिवार को सुखना लेक पर एयर शो का आयोजन किया गया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस आयोजन में मुख्य अतिथि थीं। गाजियाबाद के हिंडन बेस से बाहर पहली बार हुए एयर शो में वायुसेना का शौर्य पूरे देश ने देखा। हालांकि इस आयोजन से पंजाब और हरियाणा के दो नए विवाद भी पैदा हो गए। एक तरफ इस आयोजन में पंजाब के सीएम भगवंत मान का न आना मुद्दा बन गया, वहीं हरियाणा के राज्यपाल के बैठने की व्यवस्था पर विवाद हो गया है। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के राज्यपाल की अनदेखी से हरियाणा सरकार खफा है। चंडीगढ़ प्रशासन की यह लापरवाही मुद्दा बन गई है। केंद्र सरकार को भी अधिकारियों के मार्फत इस मामले को सूचित कर आपत्ति जताई गई है। राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से तय की गई व्यवस्था को ताक पर रखे जाने पर कड़ा ऐतराज जताया गया है। 
विज्ञापन


पंजाब के राज्यपाल को राष्ट्रपति के साथ बिठाया गया, लेकिन हरियाणा के राज्यपाल को एयरफोर्स के अधिकारी और उनकी पत्नी के बाद बिठाया गया। जबकि राष्ट्रपति सचिवालय के प्रोटोकाल के मुताबिक राज्य केराज्यपाल को चौथे नंबर पर रखा गया है। जबकि पहले नंबर पर राष्ट्रपति, दूसरे नंबर पर उप राष्ट्रपति, तीसरे नंबर पर प्रधानमंत्री आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रोटोकाल में केंद्रीय मंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्री को सातवें क्रमांक पर रखा गया है। राज्यपाल यदि राज्य से बाहर के हैं तो भी उन्हें आठवे नंबर पर रखा गया है। इस लिस्ट के मुताबिक चीफ आफ स्टाफ (जनरल की रैंक के बराबर या फुल जनरल) को रखा गया है। यदि राज्यपाल संबंधित राज्य से बाहर को हो तब भी यह व्यवस्था सरकार को खटक रही है। सूत्रों का कहना है कि चंडीगढ़ हरियाणा की राजधानी है और राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय पंजाब के राज्यपाल से वरिष्ठ भी हैं, क्योंकि उन्होंने यहां पहले ज्वाइन किया था।
 

ये सारा कुछ हम नहीं तय करते। कार्यक्रम वायुसेना का था। सामान्य रूप से जिनका कार्यक्रम होता है, वही मुख्य अतिथि के लेफ्ट या राइट साइड में बैठते हैं क्योंकि वो ब्रीफ करते हैं। - धर्मपाल, सलाहकार, यूटी प्रशासक

नहीं पहुंचे भगवंत मान, राज्यपाल ने उठाया सवाल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार दोपहर में सुखना लेक पर एयर शो देखा और शाम को राजभवन में सिविक रिसेप्शन में हिस्सा लिया। इस दौरान हरियाणा और पंजाब के राज्यपाल, केंद्रीय राज्यमंत्री, हरियाणा के मुख्यमंत्री समेत तमाम वीवीआईपी उपस्थित रहे, लेकिन सभी कार्यक्रमों से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान नदारद रहे। इस पर पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने सवाल उठाया है। पंजाब राजभवन में शाम छह बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

मंच से बनवारीलाल पुरोहित ने कहा कि हरियाणा की तरफ से राष्ट्रपति का अभिनंदन करने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री और राज्यपाल उपस्थित हैं लेकिन पंजाब और चंडीगढ़ की तरफ से वह राष्ट्रपति का धन्यवाद करेंगे। इसके बाद उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री को भी न्योता दिया गया था जिसे उन्होंने स्वीकार भी किया लेकिन उनकी कोई मजबूरी होगी जिसकी वजह से वह नहीं आ पाए। हालांकि कितना भी जरूरी काम हो राष्ट्रपति की मौजूदगी में उनका आना सांविधानिक जिम्मेदारी थी। बनवारीलाल पुरोहित जिस समय ये बातें कह रहे थे मंच पर राष्ट्रपति भी बैठी हुईं थीं। ऑडिटोरियम में पंजाब के कई मंत्री और विधायक भी बैठे हुए थे। राज्यपाल के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में हलचल मच गई। विधानसभा सेशन के मुद्दे पर पहले भी पंजाब के मुख्यमंत्री और राज्यपाल आमने-सामने हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed