फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   controversy on tweet of amitabh bachchan, notice of 1 Crore

अमिताभ बच्चन के ट्वीट पर बवाल, 1 करोड़ का नोटिस

Thu, 28 May 2015 01:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 28 May 2015 01:09 PM IST
विज्ञापन
controversy on tweet of amitabh bachchan, notice of 1 Crore

एमडीयू छात्र कल्याण निदेशक और कवि जगबीर राठी की कविता पर बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के ट्वीट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

विज्ञापन


राठी का कहना है कि बच्चन ने उनकी कविता को किसी और कवि के नाम से ट्विटर और फेसबुक पर शेयर किया। कानूनी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए उन्होंने बच्चन को नोटिस भेजा है।

इसका जवाब देने और फेसबुक व ट्विटर से उस पोस्ट को हटाने के साथ-साथ इसके लिए खेद प्रकट करने को 15 दिन का समय दिया है। इसकी एवज में एक करोड़ रुपये का हर्जाना देने की बात भी नोटिस में कही है।
विज्ञापन

कवि ने लीगल नोटिस भेज आरोप लगाया

controversy on tweet of amitabh bachchan, notice of 1 Crore

राठी ने अपने एडवोकेट जोगेंद्र सिंह मोर के माध्यम से सुपर स्टार अमिताभ बच्चन को भेजे लीगल नोटिस में आरोप लगाया है कि उन्होंने (राठी ने) 2006 में ‘माटी का चुल्हा’ नाम से एक पुस्तक लिखी थी।

इस पुस्तक में उन्होंने कविताएं डाली, जिनमें ‘कोर्ट में कुत्ता’ नाम से एक कविता भी थी। राठी का आरोप है कि विकास दुबे नाम के युवक ने उनकी कविता को चोरी किया और अमिताभ बच्चन के ट्विटर पर पोस्ट किया।

इसे अमिताभ बच्चन ने फेसबुक और ट्विटर पर शेयर किया और लिखा कि एक और मार्मिक कथा मेरे फेसबुक फॉलोअर विकास दुबे से।

यूं हुआ खुलासा

controversy on tweet of amitabh bachchan, notice of 1 Crore

लीगल नोटिस में एडवोकेट मोर ने कहा कि उनके मुवक्किल राठी को इस कविता से काफी प्रसिद्धि मिली। इसे वे कई कवि सम्मेलनों में प्रस्तुत कर चुके हैं। ऐसे ही एक समारोह में वे कविता पाठ कर रहे थे कि एक श्रोता खड़ा हुआ और उन पर कविता चोरी करने का आरोप लगाया।

खुलासा होने पर जगबीर राठी ने अपनी किताब और उससे संबंधित दस्तावेज भी अमिताभ बच्चन को मेल किए और उन्हें इन पोस्ट को दुरुस्त करने की अपील भी की, लेकिन कोई जवाब नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed