फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Controversy on Ticket Selling of T20 World Cup Match

T20 वर्ल्ड कप के मैचों की कॉम्बो टिकट बेचने का विवाद गहराया

Fri, 18 Mar 2016 01:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 18 Mar 2016 01:18 PM IST
विज्ञापन
Controversy on Ticket Selling of T20 World Cup Match
क्रिकेट लीग - फोटो : demo pic

मोहाली के पीसीए में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के मैचों की टिकटों को कॉम्बो रूप में बेचे जाने का मामला गरमा गया है। इस मामले में एडवोकेट व कंज्यूमर एक्टिविस्ट पंकज चांदगोठिया ने डीसी को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


इसमें उन्होंने कहा कि ऐसा कर पीसीए मानवाधिकारों का हनन कर रहा है। जो व्यक्ति एक मैच देखना चाहता है। उसे भी तीनों मैचों के टिकट लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है। ऐसा कर पीसीए केवल अपनी आमदनी को देख रहा है। जबकि क्रिकेट प्रेमियों के साथ यह धोखा है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही इस पर अंकुश नहीं लगा तो वह मामले को अदालत में लेकर जाएंगे।
विज्ञापन


पंकज चांदगोठिया ने अपनी शिकायत में कहा कि है कि पीसीए तीन मैचों की टिकट बेच रहा है। जबकि तीनों मैचों की टिकट कांबों के रूप में बेची जा रही है। मतलब एक टिकट पर तीन मैच देख पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंज्यूमर प्रोटेक्शन अधिनियम का उल्लंघन, कोर्ट जाने की धमकी

Controversy on Ticket Selling of T20 World Cup Match
टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप - फोटो : file photo

यदि भारत-आस्ट्रेलिया के 27 मार्च के मैच की टिकट खरीदेंगे तो इस पर 25 मार्च के पाकिस्तान-आस्ट्रेलिया का मैच भी देख पाएंगे। भारत-आस्ट्रेलिया का मैच 27 मार्च को होना है। इसी दिन मार्निंग सेशन में भारत की महिला टीम वेस्टइंडीज का सामना करेगी।

यह मैच भी उसी टिकट पर देख सकेंगे। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति केवल एक मैच देखना चाहता है। वह ऐसी टिकट क्यों खरीदे। वहीं, पीसीएस के अधिकारियों का कहना है कि वह सिंगल टिकट नहीं देंगे। चांदगोठिया का कहना है कि जो व्यक्ति भारत-आस्ट्रेलिया का मैच देखना चाहता है।

वह व्यक्ति पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया का मैच देखने के लिए अतिरिक्त पैसे क्यो खर्च करे। उन्होंने बताया कि कंज्यूमर प्रोटेक्शन अधिनियम के तहत यह उल्लंघन है। चांदगोठिया ने बताया कि डीसी ही कंज्यूमर प्रोटेक्शन काउंसिल के चेयरमैन हैं। इसलिए उन्होंने डीसी को पत्र लिखा है। वरना वह उच्च कार्रवाई के लिए अदालत की शरण लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed