फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Controversy on Gurmeet Ram Rahim Massenger of God

MSG की रिलीज को लेकर सिख संगठनों की चेतावनी

Tue, 10 Feb 2015 02:48 PM IST
हितेश चतुर्वेदी/अमर उजाला, सिरसा
हितेश चतुर्वेदी/अमर उजाला, सिरसा Updated Tue, 10 Feb 2015 02:48 PM IST
विज्ञापन
Controversy on Gurmeet Ram Rahim Massenger of God

सेंसर बोर्ड की कैंची चलने के बाद 13 फरवरी को रिलीज होने जा रही डेरा सच्चा सौदा प्रमुख की फिल्म एमएसजी ‘दी मैसेंजर को लेकर फिर से टकराव के आसार हो गए हैं। सिख संगठन तथा जत्थेबंदियां सिख संगत के साथ बैठक कर रणनीति बनाने में जुटे हैं।

विज्ञापन


जत्थेबंदियों ने साफ कर दिया है कि सिरसा जिले में सिनेमाघर या पीवीरआर में किसी भी कीमत पर डेरा मुखी की फिल्म प्रदर्शित नहीं होने दी जाएगी। सिख धर्म प्रचारक एवं गुरुद्वारा दादूवाला के संत बलजीत सिंह दादूवाल ने कहना है कि सरकार अमन चैन बरकरार रखना चाहती है तो किसी भी सूरत में फिल्म रिलीज नहीं होने दें नहीं तो परिणाम बेहद गंभीर होंगे।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस अधीक्षक अश्विन शैणवी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था के लिए सुरक्षा प्रबंध कडे़ किए जाएंगे। अगर किसी को फिल्म पर कोई आपत्ति है तो न्यायालय में जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिखों की भावनाओं से खिलवाड़ न करे बीजेपी

Controversy on Gurmeet Ram Rahim Massenger of God

पंथक सेवा लहर के प्रमुख संत बलजीत सिंह दादूवाल का कहना है कि भाजपा सरकार को डेरा प्रेमियों के अलावा लाखों सिखों ने भी वोट दिए हैं। ऐसे में सरकार सिखों की जनभावनाओं से खिलवाड़ न करे।

पंजाब में सरकार ने डेरा मुखी की फिल्म पर सिखों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए रोक लगा दी थी, लेकिन प्रदेश सरकार काफी विरोध प्रदर्शन व मांग पत्र सौंपे जाने के बाद भी फिल्म रिलीज होने दे रही है।

संत दादूवाला ने कहा कि डेरा मुखी की फिल्म को किसी भी हालत में हरियाणा के अंदर चलने नहीं दिया जाएगा। डेरा प्रमुख पर अनेक केस सीबीआई कोर्ट में चल रहा है।

मुख्यमंत्री हरियाणा को भी तुरंत रोक लगानी चाहिए जिससे प्रदेश में शांति व्यवस्था बनी रहे। विभिन्न सिख संगठनों के प्रमुखों की इस मुद्दे को लेकर रविवार को चंडीगढ़ में बैठक हुई थी। इसके बाद 13 फरवरी को लेकर जत्थेबंदियां अपनी योजना बना रही हैं।

ओएचएम में दिखाई जाएगी फिल्म

Controversy on Gurmeet Ram Rahim Massenger of God

नेशनल हाइवे पर स्थित गांव मोरीवाला के पास पीवीआर ओएचएम में 13 फरवरी की सुबह से डेरा सच्चा सौदा प्रमुख की फिल्म एमएसजी ‘दी मैसेंजर’ को दिखाया जाएगा। पीवीआर प्रबंधन सूत्रों ने बताया कि फिल्म हर हाल में दिखाई जाएगी।

संचालक पंकज खेमका से बातचीत करनी चाही तो उनसे संपर्क नहीं हो सका। पहले इस फिल्म को 16 जनवरी के दिन रिलीज होना था, लेकिन सिखों के विरोध को देखते हुए सेंसर बोर्ड ने फिल्म को प्रमाण पत्र नहीं दिया। इस मामले में फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष सहित कई सदस्यों ने अपने पद से त्याग पत्र तक दे दिया था।

सुरक्षा के होंगे कडे़ प्रबंध, एसपी ने की अपील
जिले में शांति व्यवस्था पूरी तरह से कायम रखी जाएगी। इसके लिए सुरक्षा प्रबंध कडे़ किए जाएंगे। फिल्म को सेंसर बोर्ड से अनुमति मिल है। कानूनन रिलीज को रोका नहीं जा सकता है। जहां भी फिल्म दिखाई जाएगी, वहां स्थिति के अनुसार सुरक्षा प्रबंध होंगे। अगर किसी को फिल्म पर किसी प्रकार की आपत्ति है तो न्यायालय में जाए। विरोध करने वाले संगठनों से अपील की है कि वे कानून को अपने हाथ में न लें। अगर कोई कानून को अपने हाथों में लेगा तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा।
अश्विन शैणवी, पुलिस अधीक्षक, सिरसा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed