फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   controversy on anupam kher

अनुपम खेर ने ऐसा क्या कह दिया कि भ्ाड़के कांग्रेसी

Sat, 05 Apr 2014 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 05 Apr 2014 01:06 AM IST
विज्ञापन
controversy on anupam kher

कांग्रेस ने भाजपा उम्मीदवार किरण खेर के पति अनुपम खेर के ब्यान की कड़ी निंदा की है।

विज्ञापन


कांग्रेस का कहना है कि अनुपम भाजपा के दामाद हैं, न कि शहर के। मालूम हो कि अनुपम खेर ने वीरवार को एक सभा में कहा था कि वे चंडीगढ़ के दामाद हैं और दामाद की सेवा की जाती है। मेरी भी सेवा करनी है आपको।

कांग्रेस नेता पूर्व मेयर सुभाष चावला, दवेंद्र सिंह बबला, एचएस लक्की, हमरेल केसरी, सुनील चोपड़ा, मनिंद्र ढिल्लो, मीनाक्षी चौधरी, विजय राणा, अच्छे लाल और अजय ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा कि भाजपा के नेता किरण खेर को अपनी बहन कह रहे हैं, लेकिन उन्होंने ही अंडे फेंक और काले झंडे दिखाकर उनका स्वागत किया था।
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने भाजपा नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उन्होंने कीचड़ उछालना बंद न किया तो उनके पास भाजपा उम्मीदवार किरण खेर के बारे में कहने के लिए बहुत कुछ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व मेयर सुभाष चावला का कहना है कि अनुपम खेर को अपने कहे शब्दों के लिए माफी मांगनी चाहिए।

युकां उपाध्यक्ष हरमेल केसरी का कहना है कि अनुपम खेर को पता होना चाहिए कि उनकी पत्नी शहर के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही हैं, न कि कोई भावुक बयानों पर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed