फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   controversial statement of sadhvi on church and mosque

देश में चर्च और मस्जिद बनने नहीं देंगेः साध्वी

Tue, 24 Mar 2015 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Tue, 24 Mar 2015 05:43 PM IST
विज्ञापन
controversial statement of sadhvi on church and mosque

कैमरी गांव के चर्च मामले में हिंदू महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साध्वी देवा ठाकुर का फिर आपत्तिजनक बयान सामने आया। ईसाई मशीनरी ने अपना जाल फैलाने और लोगों का धर्मांतरण करवाने के लिए हिंदू आबादी में चर्च बनाना शुरू कर दिया है। किसी भी प्रकार की चर्च व मस्जिद कहीं भी नहीं बनने देंगे।

विज्ञापन


ग्रामीणों पर दर्ज हुए मुकदमे खारिज करने और पादरी सुभाष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने की मांग को लेकर हिंदू महासभा ने मुख्यमंत्री आवास तक पैदल मार्च निकाला। ज्ञापन सौंपने के बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


साध्वी ने कहा कि अगर कोई गांव व शहर में जबरदस्ती चर्च बनाता है तो उन्हें मंदिरों में तबदील कर देंगे। ईसाई मशीनरी देश में अपना जाल फैला रही है, जिसका उदाहरण कैमरी में बिना किसी की इजाजत के मकान को चर्च में तबदील करने का है। गांव कैमरी और आसपास के गांव में ईसाई धर्म के कोई लोग नहीं रहते हैं, इसके बावजूद भी चर्च बनाने का सीधा मतलब लोगों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महासभा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साध्वी देवा ठाकुर ने कहा कि सुभाष पादरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करें। जिन ग्रामीणों के खिलाफ झूठे मुकदमे बनाए हैं, उन्हें तुरंत वापस लिया जाए।

इस मौके महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष धर्मपाल सिवाच, प्रवक्ता ललित भारद्वाज, युवा प्रदेश अध्यक्ष विनोद शर्मा, डॉ. रामकुमार शर्मा, बीरबल लांबा, देवेंद्र कौशिक, जगदीश बागड़ी, डॉ. कमलेश दिनोदिया, राजीव ठाकुर, दलजीत सिंह, नरेश परूथी, कुलदीप शर्मा, राहुल बजाज आदि उपस्थित थे।

अब साध्वी ने ईसाइयों पर दिया विवादास्पद बयान

controversial statement of sadhvi on church and mosque
चर्च में क्रॉस तोड़े जाने के मामले में हिंदू महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साध्वी देवा ठाकुर ने काफी विवादास्पद बयान दिए।

'हिंदुस्तान में रह रहे ईसाई अतिथि की मर्यादा में रहें'

controversial statement of sadhvi on church and mosque

हरियाणा के कैमरी गांव में चर्च में क्रॉस तोड़े जाने के मुद्दे को लेकर हिसार आईं हिंदू महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साध्वी देवा ठाकुर ने बुधवार को यहां काफी विवादास्पद बयान दिए।

साध्वी ने कहा है कि हिंदुस्तान में रह रहे ईसाई यहां अतिथि के तौर पर आए थे। उन्हें अतिथि की मर्यादा में ही रहना होगा। साध्वी यहीं नहीं रुकी, और कहा कि हिंदुओं पर कोई आंच आती है तो चर्च को मंदिर में तब्दील कर देना चाहिए। वे बुधवार को कैमरी जाने से पहले पत्रकारों से बातचीत कर रहीं थीं।

साध्वी देवा ठाकुर ने भाजपा नेताओं पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता वोट लेते वक्त तो हिंदू होने का नारा देते थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद हिंदुओं की सुध से परे हो गए हैं।

कैमरी में चर्च को मंदिर में परिवर्तित करने के बयान पर साध्वी ने कहा कि वहां के हिंदुओं को अगर पुलिस प्रताड़ित करती है तो हिंदू महासभा आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगी। जब उनसे यह पूछा गया कि महासभा क्या कदम उठाएगी, तो उन्होंने कहा कि अभी कोई विचार नहीं किया गया है, लेकिन जल्दी ही निर्णय लिया जाएगा।

साध्वी ने कहा कि कैमरी में हिंदुओं का धर्म परिवर्तन करने की कोशिश की जा रही थी, जिसे नाकाम कर दिया गया है। जब साध्वी से यूपी में मुस्लिमों को हिंदू धर्म में तब्दील करने के मामले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने उस प्रकरण को घर वापसी बता कर पल्ला झाड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed