'मसर्रत, अग्निवेश का सिर काटने वाले को 2 लाख'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकसर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहने वाली अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। हरियाणा के जींद में पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल सिवाच ने कश्मीर में पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करने वाले अलगाववादी मसरत आलम का सिर कलम करने वाले को दो लाख रुपये की इनाम देने की घोषणा की है।
उन्होंने स्वामी अग्निवेश द्वारा मसरत आलम से कश्मीर में जाकर मिलने पर उन्हें भी देशद्रोही करार देते हुए कहा कि स्वामी अग्निवेश का सिर कलम करने वाले को भी दो लाख रुपये इनाम देंगे।
उन्होंने कहा कि आज सभी राजनीतिक दल हिंदूओं को पीछे धकेलने का काम कर रहे हैं। अगर कोई हिंदू संगठन अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करता है तो उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाता है।
पीडीपी और भाजपा पर राजनीति करने का आरोप
पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करने वाले मसरत आलम की गिरफ्तारी पर पीडीपी तथा भाजपा भी राजनीति कर रही है। देश के हित में आवाज उठाने वाली साध्वी प्रज्ञा को तो सरकार ने जेल में डाला हुआ है, जबकि मसरत आलम खुलेआम घूम रहा है।
इतना होने के बावजूद भी स्वामी अग्निवेश आतंकवादी मसरत आलम से मिलते हैं। जो देश विरोधी ताकतों का साथ देने जैसा है। उन्होंने कहा कि देश के लिए शहीद होने वाले हेमराज का सरकार आज तक सिर नहीं ला पाई है, जबकि वह आतंकवादी का शव मांगने वाले का समर्थन कर रहे हैं।
इस दौरान हिंदू महासभा ने पिछले दिनों जींद में हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के सामने कालेजों में ड्रेस कोड लागू करने की मांग करने वाली छात्रा श्वेता शर्मा को सम्मानित किया।