फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   controversial statement of baba ramdev about sonia gandhi

बाबा रामदेव ने सोनिया गांधी की तुलना ये किससे कर डाली

Fri, 04 Apr 2014 12:32 AM IST
Updated Fri, 04 Apr 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
controversial statement of baba ramdev about sonia gandhi

बाबा रामदेव चंडीगढ़ प्रेस क्लब में पत्रकारों से अपने चिरपरिचित बड़बोले अंदाज में रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस डिप्रेशन में है। कांग्रेस का टारगेट सिर्फ और सिर्फ मोदी हैं। राष्ट्र विरोधी ताकतें एक हो गई हैं। जो भी आतंकवादी पकड़ा जा रहा है, वह मोदी को टारगेट बनाने की बात कबूल रहा है। योग गुरु ने कहा कि देश में यह भ्रांति फैलाई जा रही है कि ‘मोदी आएंगे तो देश में दंगे फैलाएंगे’।

विज्ञापन

स्मृति इरानी से हार जाएंगे राहुल गांधी!

controversial statement of baba ramdev about sonia gandhi

योग गुरु बाबा रामदेव ने वीरवार को कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि इटली की महिला ने देश की संस्कृति खराब की है। लोकसभा चुनाव में पूरे उत्तर भारत से लेकर बिहार तक कांग्रेस को 10 सीटें ही मिल पाएंगी। भाजपा उम्मीदवार स्मृति इरानी से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी हार जाएं तो कोई हैरानी नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनिया गांधी की तुलना करते हुए बताया...

controversial statement of baba ramdev about sonia gandhi

बाबा रामदेव ने आरोप लगाया कि 84 के दंगे कांग्रेस ने कराए। दंगे की संस्कृति तो कांग्रेस की है। इटली की महिला ने भारत से कभी प्यार नहीं किया। सोनिया गांधी साधु-संतों की घोर निंदा करती हैं। इस पर बाबा रामदेव ने सोनिया गांधी की तुलना ताड़का और पुतना तक से कर दी। बाबा रामदेव ने सोनिया गांधी की इमाम से मुलाकात को गलत ठहराया। साथ ही कहा कि, यह तो वोट बैंक की पालिटिक्स है।

विज्ञापन

केजरीवाल मोदी के साथ आते हैं तो मध्यस्थता को तैयार

controversial statement of baba ramdev about sonia gandhi

इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार दुष्यंत पर बाबा रामदेव की खूब मेहरबानी झलकी। योग गुरु ने कहा कि इनेलो उम्मीदवार दुष्यंत अच्छा लड़का है। इनेलो में कुछ अच्छे उम्मीदवार हैं। उन्होंने AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल के बारे में कहा कि वह तो पलटू है। केजरीवाल जनता का समर्थन खो चुका है। उन्होंने केजरीवाल से कहा कि वह कांग्रेस की कठपुतली न बनें। वहीं पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यदि केजरीवाल मोदी के साथ आते हैं तो वह मध्यस्थता को तैयार हैं।

चंडीगढ़ के लिए यह तो आशा की किरण

controversial statement of baba ramdev about sonia gandhi

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि देश ने कांग्रेस को बार-बार मौका दिया, लेकिन हर बार उसने देश के साथ धोखा किया।
उन्होंने प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश आपातकाल से गुजर रहा है। यदि इसे नहीं बचाया गया तो कांग्रेस देश को खत्म कर देगी। उन्होंने चंडीगढ़ से भाजपा प्रत्याशी किरण खेर को जिताने की अपील की। उन्होंने किरण खेर के बारे में कहा कि चंडीगढ़ के लिए यह तो आशा की किरण हैं। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन और भाजपा प्रत्याशी किरण खेर भी उपस्थित थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed