{"_id":"46651da4b683b9eb29c85d6b6fb9d294","slug":"control-over-the-case-to-the-police-the-name-of-the-millions-who-cheat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस केस खत्म कराने के नाम पर लाखों ठगने वाला काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस केस खत्म कराने के नाम पर लाखों ठगने वाला काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 25 Jan 2014 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए स्टाफ राजपुरा ने पुलिस केस खत्म कराने के आरोप में बलमाजरा के एक व्यक्ति को लाखों रुपये ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने दस लाख रुपये बरामद भी कर लिए हैं। पुलिस के मुताबिक परमजीत सिंह निवासी गांव हरीका कलां थाना बरीवाला, जिला मुक्तसर ने एसएसपी पटियाला को दी शिकायत में बताया था कि जसमेर सिंह पुत्र अजीत सिंह ने उससे 25 लाख रुपये अक्तूबर 2012 में लिए थे।
यह राशि उसने अपनी जमीन गिरवी रखकर दी थी। परमजीत सिंह ने बताया है कि उसके बेटे गुरप्रीत सिंह 12 जुलाई 2012 क ो राजपुरा की सीआईए ने पांच किलो अफीम के साथ काबू किया था। केस को खत्म करने के लिए यह 25 लाख की राशि जसमेर सिंह ने ली थी। एसएसपी पटियाला ने सीआईए राजपुरा को कार्रवाई करने की हिदायत दी। पुलिस ने जांच करने के बाद शनिवार को जसमेर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।