{"_id":"733927ede8311ebe0243f7d75f21ea72","slug":"continue-to-picket-at-night-cm-meeting-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को भी धरना जारी, सीएम से मीटिंग आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात को भी धरना जारी, सीएम से मीटिंग आज
अमर उजाला मोहाली
Updated Tue, 03 Dec 2013 08:36 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए नोटिस के बाद राज्य भर के एसएसए-रमसा नॉन टीचिंग मुलाजिम सोमवार को शिक्षा विभाग के कार्यालय के बाहर जुटे। करीब ढाई बजे एसडीएम लखमीर सिंह व पुलिस अधिकारियों ने मुलाजिमों की डीजीएसई से मीटिंग कराई।
मीटिंग में मुलाजिम सीएम से मीटिंग पर अड़े थे। डीजीएसई ने मुलाजिमों को बताया कि यह इतनी जल्दी संभव नहीं है। उन्होंने मंगलवार को सीएम से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद मुलाजिमों ने सोमवार रात को भी धरना जारी रखने का फैसला लिया।
सोमवार सुबह ही फेज-8 स्थित शिक्षा विभाग के आफिस के बाहर काफी संख्या में पुलिस के जवान तैनात कर दिए थे। करीब पांच बस मुलाजिमों की भरकर आई थीं। इसके अलावा आपातस्थिति से निपटने के वरुण व फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मंगवाई गई।
विज्ञापन
धरनास्थल पर लगभग सभी मुलाजिम दस बजे से पहले ही पहुंच गए थे। वे डीजीएसई के सामने पेश होकर नोटिस का जवाब देने की मांग पर अड़ गए। करीब ढाई बजे डीजीएसई से मुलाजिमों की मीटिंग हुई। आधे घंटे तक मीटिंग चली। इसमें मुलाजिमों ने सीधे सीएम प्रकाश सिंह से मीटिंग करने की मांग की। लेकिन डीजीएसई ने मुलाजिमों को समझाया कि यह इतनी जल्दी संभव नहीं है।
उन्होंने मुलाजिमों को मंगलवार सुबह सीएम से मीटिंग कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद मुलाजिमों ने सोमवार रात को भी धरना जारी रखने का फैसला लिया। इस दौरान जहां महिला मुलाजिमों को इलाके के गुरुद्वारों में ठहरा दिया गया। पुरुष मुलाजिम रात को धरनास्थल पर जुटे रहे।
इस दौरान मुलाजिमों की कलम छोड़ हड़ताल 43वें व नियमति धरना 8वें दिन में प्रवेश कर गया। मनजीत कौर एवं कुमारी रजनी भूख हड़ताल पर बैठीं। जिक्रयोग है कि सोमवार को विभिन्न मुलाजिम यूनियनों के नेता धरनास्थल पर जुटे। उन्होंने मुलाजिमों को संघर्ष में पूरा सहयोग देने का वायदा किया।