फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Contaminated air Killed 20 million lives every year

जिंदगी के लिए यह है खतरनाक : घर के अंदर की दूषित हवा हर साल ले रही 20 लाख जानें

Mon, 05 Apr 2021 08:22 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 08:22 PM IST
विज्ञापन
Contaminated air Killed 20 million lives every year
प्रदूषण के दुष्प्रभाव बतातीं आईएमए अध्यक्ष डॉ. वनिता गुप्ता व अन्य। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। बढ़ते वायु प्रदूषण और लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे इसके प्रभाव पर चर्चा के लिए सोमवार को प्रेस क्लब में स्वास्थ्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने वायु प्रदूषण को स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा बताया। कहा कि घर के अंदर की दूषित हवा हर साल 20 लाख से अधिक जानें ले रही है। वायु प्रदूषण से कई गंभीर बीमारियों से लेकर मस्तिष्क तक के विकार पैदा हो रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य वायु प्रदूषण के कारण इलाज पर बढ़ते खर्च और उसको कम करने की आवश्यकता पर चर्चा करना था।
विज्ञापन

जीएमसीएच-32 की मनोचिकित्सक प्रोफेसर प्रीति अरुण का कहना है कि ऐसे कई शोध पत्र हैं, जो दर्शाते हैं कि पर्यावरण प्रदूषण मानव शरीर की संरचना को प्रभावित करता है और अवसाद और चिंता जैसे सामान्य मानसिक विकारों को बढ़ाता है। प्रदूषण में अधिक समय तक रहने वाले लोगों में मनोविकार जैसे गंभीर प्रभाव को व्यापक तौर पर देखा जा रहा है। बच्चों में खासतौर पर अटेंशन डिफिशिएंट हाइपर एक्टिविटी डिसऑर्डर के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसका मुख्य कारण प्रदूषण के कणों और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड के संपर्क में रहना देखा जा रहा है।
विज्ञापन

पल्मनोलॉजी के विशेषज्ञ डॉक्टर जफर अहमद ने बताया कि प्रतिवर्ष दुनिया भर में 42 लाख से अधिक मौतों के साथ ही आसपास के माहौल में वायु प्रदूषण कार्डियोपल्मोनरी मौतों का प्रमुख कारण बन गया है। भारत में घर के अंदर का वायु प्रदूषण भी हर साल 20 लाख से अधिक मौतों का कारण बनता है। इनमें से निमोनिया के कारण 44 प्रतिशत, सीओपीडी के कारण 54 प्रतिशत और फेफड़े के कैंसर के कारण 2 प्रतिशत मौतें होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडियाट्रिक्स और नियोनाटोलॉजी के विशेषज्ञ डॉक्टर दिलजीत सिंह बेदी ने बताया कि डब्ल्यूएचओ का अनुमान है कि वर्ष 2016 में प्रदूषित हवा के कारण होने वाले सांस संबंधी संक्रमण से 6 लाख बच्चों की मृत्यु हुई थी। वायु प्रदूषण से बच्चे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। मौके पर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रीना जैन, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. वनिता गुप्ता, लंग केयर फाउंडेशन और डॉक्टर्स फॉर क्लीन एयर के डॉ. अरविंद कुमार ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed