{"_id":"f6472dff53bbe024ddcfbad8ef0fa22f","slug":"consumers-and-conumer-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपके सवाल, उपभोक्ता फोरम के जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपके सवाल, उपभोक्ता फोरम के जवाब
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 26 Nov 2013 02:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रश्न- मेरे पास एक बाइक है। इसमें डालने के लिए मैने इंजन ऑयल खरीदा। मैंने जब इसे बाइक में डाला तो मेरा इंजन बंद हो गया। अब मैं क्या करूं? - हरप्रीत सिंह चंडीगढ़
उत्तर- मिस्टर सिंह, मैं आपको यही सलाह दूंगा कि आप बाइक कंपनी के कस्टमर सर्विस सेंटर पर जाएं। वहीं आपकी परेशानी खत्म होगी। इससे ही मालूम पडे़गा कि क्या बाइक का इंजन ऑयल की वजह से ही बंद हुआ या कोई अन्य कारण है। यदि ऐसा आयल की वजह से हुआ है तो आप आयल कंपनी के खिलाफ कंज्यूमर फोरम में जा सकते हैं।
प्रश्न- मैने एक प्रतिष्ठित बैंक से हाउसिंग लोन लिया। मै बैंक की किश्तें भी दे रहा था। अब मैं लोन की बाकी राशि खत्म करना चाहता हूं। मेरे पिता इसके लिए मुझको फाइनेंस करने के लिए तैयार हैं। अब बैंक कहता है कि मुझको दो फीसदी का अतिरिक्त चार्ज देना होगा। क्या मैं अपना लोन दो फीसदी चार्ज देकर खत्म करूं।
विज्ञापन
पुनीत शर्मा, चंडीगढ़
उत्तर- मिस्टर शर्मा, आपको बैंक को दो फीसदी पेनल्टी देने की जरूरत नहीं है। इसके लिए बाकायदा नेशनल हाउसिंग फाइनेंस सर्कुलर निकाला गया है। इस सर्कुलर के अनुसार यदि कर्जा लेने वाला अपने सोर्स के माध्यम से लोन चुकाना चाहता है तो उसको दो फीसदी की राशि नहीं देनी होगी।
प्रश्न- मैं बंगलूरू से चंडीगढ़ के लिए ट्रैवल करना चाहता हूं। इसके लिए मुझे एक एयरलाइन की टिकट मिल गई। बाद में यह फ्लाइट रद्द हो गई। ऐसा कोहरे की वजह से हुआ। क्या यह सेवा में कमी का मामला है।
सिमरन कौर, पंचकूला
उत्तर- यह फ्लाइट प्राकृतिक कारण से रद्द हुई और इसीलिए एयरलाइन इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। आपको टिकट का रिफंड मिल जाएगा लेकिन नुकसान की भरपाई के लिए आप एयरलाइन को उपभोक्ता फोरम में नहीं खींच सकते हैं।