फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   consumer problems_consumer court

उपभोक्ताओं के सवाल, फोरम के जवाब

Tue, 10 Dec 2013 01:26 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 10 Dec 2013 01:26 PM IST
विज्ञापन
consumer problems_consumer court
प्रश्न-1 मैंने कनाडा के इमीग्रेशन के लिए आवेदन किया और इसके लिए पचास हजार रुपये जमा किए। कंपनी की कुछ तकनीकी समस्याओं की वजह से मैं जा नहीं सका। इसकी वजह से मुझे कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मानसिक और आर्थिक रूप से मुझे काफी नुकसान हुआ। क्या मैं अपना पैसा कंज्यूमर कोर्ट के जरिये वापस ले सकता हूं?
विज्ञापन

सनी खुराना, पटियाला
उत्तर- आप अपने मामले को लेकर कंज्यूमर फोरम में जा सकते हैं। इस मामले में कंपनी को कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2 (जी) के अंतर्गत सेवाओं में कमी का उत्तरदायी ठहराया जा सकता है।
विज्ञापन


प्रश्न-2
मैंने एक सैलून में हेयर रिबाउंडिंग करवाई। इसकी कीमत 9500 रुपये थी। यह रिबाउंडिंग एक सिटिंग में हो गई। दो दिन बाद मैंने देखा कि रिबाउंडिंग में समस्या आ रही है। जब मैंने अपनी राशि वापस लेने की बात कही तो वह रिफंड नहीं की गई। क्या अब मैं कंज्यूमर कोर्ट में जा सकती हूं?
विज्ञापन
विज्ञापन

शीना चड्ढा, चंडीगढ़
उत्तर- शीना, अगर आपके पास इसकी रिसिप्ट है तो आप सीधे कंज्यूमर फोरम में चली जाएं। यह मामला सेवाओं में कमी का है। कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट के सेक्शन 2(जी) के अंतर्गत आपको निश्चित रूप से न्याय मिलेगा।


प्रश्न-3 मैं एक नेवी का अधिकारी हूं। मेरी पोस्टिंग चंडीगढ़ से मुंबई हुई। मैंने ट्रांसपोर्ट एजेंसी की सेवाएं लीं और उनको आठ हजार रुपये दिए। मुझे मुंबई में जब सामान मिला तो पता लगा कि इसमें से 80 फीसदी डैमेज है। मैने डैमेज सामान की जानकारी एजेंसी को दी। एजेंसी ने इस मामले में मुझे कोई रिस्पांस नहीं दिया। क्या मैं कंज्यूमर कोर्ट जा सकता हूं।
एसएन जार्ज, चंडीगढ़
उत्तर-
मिस्टर जार्ज, अगर आपके पास रिसिप्ट और डाक्यूमेंट्स हैं तो आप इस मामले को लेकर कंज्यूमर फोरम में जा सकते हैं। यह मामला सेवाओं में कमी का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed