{"_id":"5c481e24bdec2273a5195f48","slug":"consumer-forum-decision-against-elante-mall-showroom-owner-related-to-carry-bag","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदेशः कैरीबैग लेकर विज्ञापन भी करें और 10 रुपये भी चुकाएं, नहीं फ्री में दें तो बेहतर होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदेशः कैरीबैग लेकर विज्ञापन भी करें और 10 रुपये भी चुकाएं, नहीं फ्री में दें तो बेहतर होगा
Wed, 23 Jan 2019 01:27 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 23 Jan 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
कैरी बैग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलांते मॉल के लाइफस्टाइल स्टोर के बाद लब वेस्टसाइड स्टोर को सामान के साथ कैरीबैग के पैसे वसूलना महंगा पड़ गया। उपभोक्ता फोरम ने कंपनी को आदेश दिया है कि उनकी शॉप पर से जो भी ग्राहक सामान खरीदता है, वह उसे अब फ्री में कैरीबैग दें। इसके अलावा कैरीबैग के लिए शिकायतकर्ता से चार्ज किए गए 10 रुपये भी लौटाएं। मानसिक पीड़ा और उत्पीड़न के लिए 1500 रुपये मुआवजा और 1500 रुपये मुकदमा खर्च भी देने के निर्देश दिए हैं। फोरम ने कंज्यूमर लीगल एड अकाउंट में सेक्रेटरी, माननीय स्टेट कमीशन यूटी चंडीगढ़ के नाम पर 10 हजार रुपये जमा करवाने के भी निर्देश दिए हैं। यह आदेश जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम-1 ने सुनवाई के दौरान जारी किए।
भोले-भाले लोगों को विज्ञापन के लिए इस्तेमाल करती हैं कंपनियां: फोरम
फोरम ने अपने आदेशों में कहा है कि जिस कैरीबैग के लिए शिकायतकर्ता ने अतिरिक्त पैसे अदा किए, वह एक प्रिंटेड कैरीबैग है। इसके दोनों तरफ वेस्टसाइड का लोगो छपा हुआ है, जोकि विज्ञापन का जरिया है। इस तरह जब भी ग्राहक कैरीबैग लेकर जाता है, वह उनका विज्ञापन करता है और इसके लिए 10 रुपये भी चुकाता है। यह गलत है। शिकायतकर्ता और उसके जैसे अन्य भोले-भाले लोगों को कंपनियां अपने विज्ञापन के लिए इस्तेमाल कर रही हैं। इसी तरह देश भर में कंपनी के अन्य स्टोर भी होंगे, जिससे वह अच्छा खासा राजस्व कमाते होंगे। भोले-भाले लोगों से कैरीबैग के अतिरिक्त पैसे लेना सेवा में कोताही है।
नोटिस पर वेस्टसाइड का जवाब- कोई कोताही नहीं बरती
पंचकूला सेक्टर-10 निवासी सपना वासुदेव ने वकील पंकज चांदगोठिया के माध्यम से उपभोक्ता फोरम में वेस्टसाइड (ट्रेंट लिमिटेड), एलांते मॉल, इंडस्ट्रीयल एरिया फेज-1 के खिलाफ शिकायत दी थी। सपना ने बताया कि उन्होंने वेस्टसाइड स्टोर से कई चीजें खरीदीं, जिसके बाद ही वह बिलिंग के लिए पेमेंट काउंटर पर गए। कैशियर ने पेपर के एक कैरीबैग में सारी चीजें डालकर दीं, जिस पर बड़े-बड़े अक्षरों में कंपनी का लोगो छपा था।
विज्ञापन
घर पहुंचने के बाद जब उन्होंनेे बिल देखा तो पाया कि वेस्टसाइड स्टोर ने उनसे 10 रुपये कैरीबैग के वसूले हैं। जबकि वह कैरीबैग खरीदना नहीं चाहते थे और न ही पूरे स्टोर में कहीं पर भी लिखा था कि वह कैरीबैग के लिए चार्ज करते हैं। इसके बाद ही उन्होंने इस संबंध में फोरम में शिकायत दी। शिकायतकर्ता का नोटिस पक्ष जानने के लिए दूसरे पक्ष को भेजा गया, जिन्होंने फोरम में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्होंने सेवा में कोई कोताही नहीं बरती।