फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Constructions Work in Sultanpur Lodhi Kapurthala for 550th Prakash Parv of Guru Nanak Dev ji

श्री गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के लिए सजने लगा सुल्तानपुर लोधी, जुटे हैं कई आर्किटेक्ट

Sat, 27 Jul 2019 03:09 PM IST
खुशबू गोयल महेश कुमार, अमर उजाला, सुल्तानपुर लोधी(कपूरथला)
महेश कुमार, अमर उजाला, सुल्तानपुर लोधी(कपूरथला) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 27 Jul 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
Constructions Work in Sultanpur Lodhi Kapurthala for 550th Prakash Parv of Guru Nanak Dev ji
फाइल फोटो
श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व का जश्न मनाने के लिए पावन नगरी सुल्तानपुर लोधी की नुहार बदलने लगी है। कई आर्किटेक्ट इस काम में जुटे हैं। कहीं गुरुद्वारा साहिब में एसी-नॉन एसी सराय बन रही हैं तो कहीं बाबा नानक के स्पर्श वाले स्थानों को पुरानी लुक दी जा रही है। वाहनों के लिए पार्किंग, जोड़ा घर, प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स के अलावा दर्शनीय ड्योढ़ी के गेट के पिलर का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
विज्ञापन


गुरुद्वारा श्री संत घाट में श्री मूलमंत्र स्थान को धार्मिकता के रंग में रंगने के लिए महापुरुषों की ओर से कारसेवा जारी है। गुरुद्वारा श्री हट साहिब और गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में कई प्रकार की इमारतें निर्माणाधीन हैं। निर्माण कार्य में जुटे महापुरुष समय पर इमारतें मुकम्मल होने का दावा कर रहे हैं। एसजीपीसी के अध्यक्ष भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल के नेतृत्व में गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में सराय, दो मंजिला लंगर हॉल, प्रशासनिक कॉम्पलेक्स, जोड़ा घर, दर्शनीय ड्योढ़ी के गेट के बड़े पिलर की कार सेवा की जा रही है।
विज्ञापन


गुरुद्वारा श्री संत घाट साहिब में श्री मूलमंत्र स्थान के निर्माण की कार सेवा विभिन्न महापुरुषों द्वारा की जा रही है। श्री गुरु नानक देव जी के पवित्र मोदीखाने के स्थान ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री हट साहिब में भी इमारतें निर्माणाधीन हैं। यहां पर कारसेवा संत बाबा कश्मीर सिंह भूरी वाले और बाबा सुखविंदर सिंह की देखरेख में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा सुखविंदर सिंह और बाबा जगजीत सिंह ने समय पर कारसेवा मुकम्मल होने का दावा करते हुए बताया कि यहां तकरीबन दो एकड़ की जगह में दो मंजिला पार्किंग बन रही है। इस डबल कार पार्किंग में 250 गाड़ियां पार्क करने की व्यवस्था होगी। दूसरी मंजिल पर संतों के लिए रिहायशी कमरे बनाने की भी योजना है। इसी तरह गुरुद्वारा श्री हट साहिब के साथ वाली नीची जगह पर बेसमेंट में 100 गाड़ियों के लिए पार्किंग बन चुकी हैं।

गुरुद्वारा श्री बेर साहिब की कमर्शियल मार्केट बनाई गई है और यहां पर श्री पटना साहब की तर्ज पर बाबा भूरी वालों की ओर से विशेष तीन मंजिला अत्याधुनिक एसी सराय का निर्माण कार्य भी चल रहा है। इसकी तीसरी मंजिल पर अभी लैंटर डाला जाना है। गुरुद्वारा श्री हट साहिब में श्री गुरु नानक देव जी से संबंधित पुरातन ऐतिहासिक कुंए की खुदाई करने के बाद इसे पुरातन रूप देते हुए टिंडा वाला खूह बनाया जा रहा है।

इसमें बोर करके 550वें समागम में आने वाली संगत के लिए शीतल जल की सुविधा शुरू की जाएगी। बुजुर्ग बताते हैं कि इसी कुएं से गुरु नानक देव जी जल लिया करते थे और उनके बाद संगत जल लेती थी। गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के मैनेजर सतनाम सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा श्री हट साहिब में चल रही कार सेवा के लिए सारा बिल्डिंग मैटीरियल गुरुद्वारा श्री बेर साहिब जी की तरफ से ही मुहैया करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed