फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   construction of Vishwakarma temple start

लेबर चौक पर बनेगा विश्वकर्मा मंदिर

Mon, 04 Nov 2013 07:36 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 04 Nov 2013 07:36 PM IST
विज्ञापन
construction of Vishwakarma temple start
विधायक डीके बंसल ने सोमवार को विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष्य में सेक्टर-16/17 के लेबर चौक पर विश्वकर्मा मंदिर की आधारशिला रखी।
विज्ञापन


इससे पहले हवन किया गया, जिसमें उन्होंने आहुतियां भी डालीं। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की महिमा पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए अपनी ओर से 11 हजार रुपये भी दिए।


जिला लेवर सेल के अध्यक्ष जगदीश कश्यप की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विधायक डीके बंसल ने कहा कि किसी भी समाज, राष्ट्र की प्रगति मजदूरों की कड़ी मेहनत के बगैर संभव नहीं है।
विज्ञापन



इस दौरान प्रधान जगदीश कश्यप ने चंडीगढ़ से लखनऊ-गोरखपुर के लिए सभी जनरल बॉगी वाली ट्रेन चलाने की मांग की। साथ ही लेबर चौक पर रात के समय पुलिस की ड्यूटी, पेयजल और शौचालय का प्रबंध कराने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि स्थानीय लोगों की मांग पर पानी की नई पाइपलाइन डाली गई है। अन्य मांगों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।


इस मौके पर विधायक के राजनीतिक सलाहकार सतनाम चट्ठा, सचिव सोहन सैनी, जिला लोकसंपर्क कष्ट निवारण समिति के सदस्य गुरप्रीत बेदी, को-आर्डिनेशन कमेटी के महासचिव नितेश गोयल, इंद्रदेव, रामनारायण, मंजीत, कर्मवीर भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed